- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
सीएम योगी चंद दूरी पर अनशन पर बैठी शहीद के विधवा से क्यों नही गये मिलने?
शिव कुमार मिश्र
21 May 2017 9:51 AM GMT
x
शहीद की विधवा का अनशन जारी, दे देंगे जान!
भाषा
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए जवान सुधीश कुमार के परिजन का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गांव बुलाने को लेकर अनशन रविवार (21 मई) तीसरे दिन भी जारी है और हालत बिगड़ने के मद्दनेजर शहीद की पत्नी और भाई को अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई है। सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के पनसुखा गांव में शहीद सुधीश कुमार के परिजन मुख्यमंत्री के गांव आकर उनकी समस्याओं, गांव के विकास तथा पूर्व में भाजपा नेताओं द्वारा किये गये वादों को पूरा करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं।
मुख्यमंत्री रविवार (21 मई) को मुरादाबाद मंडल की समीक्षा करने पहुंचे हैं। अधिकारियों के आग्रह पर शहीद के पिता ब्रह्मपाल, चाचा सुधीर कुमार तथा भाई मनोज कुमार मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिये मुरादाबाद गये हैं जबकि योगी के गांव आने की उनकी मांग भी बरकरार है, जिसे लेकर उनके बाकी परिजन तथा ग्रामीण अब भी अनशन पर बैठे है।
परिजनों के स्वास्थ्य की जांच करने आये डॉक्टर नीरज शर्मा ने शहीद की पत्नी कविता और चचेरे भाई जिले सिंह की हालत ज्यादा खराब बताते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। गौरतलब है कि सरहद पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में शहीद हुए उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के निवासी जवान सुधीश कुमार के परिजन अपने गांव की उपेक्षा से आहत होकर गत शुक्रवार को आमरण अनशन पर बैठ गये थे। शहीद की मां संतोष कुमारी और पत्नी कविता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उनके गांव नहीं आने पर खुदकुशी की धमकी दी थी।
शिव कुमार मिश्र
Next Story