- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
विधायक फहीम के चाचा हाजी उस्मान ने सीएम योगी पर कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी, फिर क्या हुआ?
शिव कुमार मिश्र
2 Jun 2017 3:59 AM GMT
x
तीन हिरासत में
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की बिलारी तहसील में मौजूदा समाजवादी पार्टी के विधायक फहीम के चाचा हाजी उस्मान ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की. इस टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी समर्थकों ने बिलारी कोतवाली का घेराव किया और तहरीर देकर जल्द मुकदमा दर्ज करने की मांग की.
वहीं इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ बिलारी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. ममाले की गम्भीरता देख पुलिस सक्रिय है.
मुरादाबाद के बिलारी विधानसभा से मौजूदा सपा विधायक फहीम के चाचा हाजी उस्मान पर आरोप है कि उनके फेसबुक वाल से योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है. इसके बाद भाजपा और हिंदू वाहिनी के लोगों ने बिलारी कोतवाली को घेर लिया और हंगामा किया. साथ ही तहरीर देकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही, इसके तुरंत बाद एक्शन लेते हुए पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हाजी उस्मान प्रधान संगठन के अध्यक्ष भी हैं. भाजपा के बिलारी नगर अध्यक्ष विजय शर्मा ने बिलारी थाने में लिखित रूप से शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने साक्ष्य के रूप में फेसबुक वाल पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का प्रिंट आउट भी पुलिस को सौंपा है.
क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने बताया, "इस संबंध में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में जितने लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है, उसकी जांच करने के बाद उनपर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों वसीम पाशा, राजू पाशा व तौसीफ पाशा के खिलाफ मामला दर्ज किया है."
Next Story