Archived

इस दुल्हन ने पहली ही रात ससुरालियों के उड़ाए होश, सुनकर सन्न रह जाएंगे!

Special Coverage News
6 July 2017 1:53 PM GMT
इस दुल्हन ने पहली ही रात ससुरालियों के उड़ाए होश, सुनकर सन्न रह जाएंगे!
x
ससुराल वालों को जो मायके का पता दिया, वह भी फर्जी है। ऐसे में अब पुलिस भी इस लुटेरी दुल्हन को नहीं ढूंढ पा रही है..
राया : यूपी के जनपद मथुरा जिले में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। जहां शादी के दो दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लेकर सुसराल से फरार हो गई। दुल्हन सुसराल में परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर सुसराल से सामान लेकर फरार हो गई। मामला राया थाना क्षेत्र के श्रीनाथ धाम कॉलोनी का है। पीड़ित परिजनों ने मामले की जानकारी राया थाने में दी है।

ससुराल वालों को जो मायके का पता दिया, वह भी फर्जी है। ऐसे में अब पुलिस भी इस लुटेरी दुल्हन को नहीं ढूंढ पा रही है।

बता दें कि राया की श्रीनाथधाम कालोनी निवासी मुकेश के लिए जून में अलीगढ़ से एक रिश्ता आया था। मुकेश के घरवालों ने लड़की को देखा तो उन्हें वह पसंद आ गई। सभी बातों पर सहमति बनने पर शादी की तारीख भी तय कर ली गई। विवाह की रस्म के लिए लड़की वाले 1 जुलाई को लड़की को लेकर राया आ गए।

यहां राया के गणेशबाग स्थित देवी मंदिर में ही विवाह की रस्में हुई। शादी में खास मेहमान ही शामिल हुए और दो जुलाई को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। ससुराल में नई दुल्हन के स्वागत की खुशी मनाई जा रही थी। इसी बीच दुल्हन ने अपने हाथ से सभी को खाना खिलाने की इच्छा जता दी। इस पर ससुराल वाले राजी भी हो गए।

दो जुलाई की रात को खाना खाने के बाद पति और ससुराल के सभी लोगों ऐसे सोये कि दूसरे दिन सुबह काफी देर तक कोई नहीं जागा तो मोहल्ले वालों ने सोचा कि शादी की थकान उतार रहे होंगे। जब दो चार लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो दूल्हे की मां और दूल्हे को होश आया। इसके बाद उन्होंने जो देखा वह दृश्य हैरान करने वाला था।

घर में सब सामान बिखरा पड़ा था और रुपये व जेवरात गायब थे। घर में बाकी सब लोग बेहोश पड़े थे लेकिन दुल्हन गायब थी। इतना देखते ही लोगों को माजरा समझने में देर नहीं लगी। नई नवेली दुल्हन ने पूरे परिवार को खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाकर खिला दिया और खुद अब सामान समेट कर फरार हो गई। परिवारीजनों को रसोईघर के पास कुछ गोलियां भी मिलीं।
Next Story