- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
बीजेपी नेता चुनाव जीतने के लिए दो विदेशी मॉडल व दो युवतियां से करा रहा था वोटरों को खुश, और फिर पहुंची पुलिस तब ...
Special Coverage News
8 July 2017 8:08 AM GMT
x
फोटो काल्पनिक
bjp leader
नॉएडा: चंदौली जिले के साहबगंज ब्लॉक के 13 बीडीसी सदस्यों को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के चाई फोर सेक्टर में मुजरा कराते हुए गिरफ्तार किया है। इन को चंदौली के साहबगंज ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख पद के एक उम्मीदवार ने चुनाव जीतने के लिए इनके लिए मुजरा कराया। इंतजाम ग्रेटर नोएडा के स्थानीय नेताओं ने किया था। मुजरा में दो विदेशी मॉडल व दो युवतियां शामिल रहीं।
28 जून से ग्रेटर नोएडा में बीडीसी सदस्य मौज-मस्ती कर रहे थे। इन लोगों को 15 जुलाई तक यहीं रुकना था। इससे पहले ही पुलिस ने बीडीसी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर गाना बजाने व अश्लील हरकत करने के तहत धारा 294 में कासना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दरअसल, चंदौली जिले के साहबगंज ब्लॉक में कुल 75 बीडीसी सदस्य हैं। इनमें से 27 बीडीसी सदस्य 28 जून को ग्रेटर नोएडा आए थे और चाई फोर सेक्टर के मकान नंबर 136 में रुके थे।
बृहस्पतिवार दोपहर इसी मकान में दो विदेशी मॉडल व दो अन्य मुजरा गर्ल को बीडीसी सदस्यों ने बुलाया। दोपहर 12 बजे मुजरा शुरू हुआ। तेज आवाज में गाना बजने पर सेक्टर के लोगों ने विरोध किया तो नेताओं ने धौंस जमा कर चुप करा दिया। दोपहर दो बजकर 37 मिनट पर पड़ोसियों ने घर के अंदर अश्लील हरकतें देख पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस को देख 14 बीडीसी सदस्य फरार हो गए, जबकि 13 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बीडीसी सदस्यों की पहचान चंदौली जिले के रहने वाले हिम्मत ङ्क्षसह, राजू, रमेश उपाध्याय, राजन, गिरीश नंदन, रामधर, ब्रजेश पांडे, रमेश, भिखारी दास, गुलाब, हिमांशु, महेंद्र व सतीश चंद्र के रूप में हुई है।
स्थानीय नेता को मिलनी थी अहम जिम्मेदारी : बताया जा रहा है कि जिस ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवार ने बीडीसी सदस्यों को मौज मस्ती करने के लिए ग्रेटर नोएडा भेजा था, उसने ग्रेटर नोएडा के एक स्थानीय नेता से जिले में एक अहम पद दिलाने का वादा भी किया था। इसी वजह से स्थानीय नेताओं ने बीडीसी सदस्यों के लिए मुजरा कराया था। इनके लिए 17 दिन रुकने की व्यवस्था ग्रेटर नोएडा में की गई थी। जिस मकान में बीडीसी सदस्य रुके थे, वह मकान भाजपा नेता के एक रिश्तेदार का है। पकड़े गए बीडीसी सदस्य खुद को भाजपा नेता बता रहे हैं।
16 जुलाई को होना है चुनाव : चंदौली जिले के साहबगंज ब्लॉक में 16 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होना है।
अमित किशोर, सीओ प्रथम, ग्रेटर नोएडा
पुलिस को सूचना मिली थी कि चाई फोर सेक्टर में अश्लील हरकत हो रही है और गाना बज रहा है। पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी चंदौली जिले के साहबगंज ब्लॉक के बीडीसी सदस्य हैं। यह लोग किस पार्टी से जुड़े है, जांच की जा रही है।
Next Story