Archived

यूपी पुलिस की शर्मनाक हरकत, थाने पहुंची रेप पीड़िता के सामने रखी घिनौनी शर्त, जानिए क्या

Kamlesh Kapar
22 Jun 2017 6:06 AM GMT
यूपी पुलिस की शर्मनाक हरकत, थाने पहुंची रेप पीड़िता के सामने रखी घिनौनी शर्त, जानिए क्या
x
एक महिला रेप करनेवालों के खिलाफ शिकायत करने जब पुलिस थाने पहुंची तो मदद की बजाय पुलिस अधिकारी ने उसके आगे सेक्स की मांग कर डाली
रामपुर: हमेशा कानून व्यवस्था को लेकर सवालों में घिरे रहने वाले UP को एक बार फिर ऐसी हरकत से शर्मसार होना पड़ा है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। ऐसा करने वाला कोई आरोपी नहीं बल्कि कानून और लोगों की हिफाजत करने वाला खुद एक पुलिसकर्मी है। दरअसल, यूपी के रामपुर में जब एक 37 वर्षीय महिला अपने साथ रेप करनेवालों के खिलाफ शिकायत करने जब गंज पुलिस थाने पहुंची तो उसने मदद की बजाय पुलिस अधिकारी ने उसके आगे शर्मनाक शर्त रख दी।

बता दे कि ये शर्त पीड़िता के लिए किसी सजा से कम नहीं थी। वहां मौजूद दरोगा ने उससे मदद के बदले सेक्स की ही मांग कर डाली। महिला ने जब बात मानने से इनकार किया तो दरोगा जयप्रकाश सिंह ने उसके खिलाफ केस दर्ज करने की धमकी दे डाली। कोई रास्ता न बचने पर महिला वहां से वापस चली आई।

महिला ने बताया कि उससे रेप करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उसकी जान को खतरा है। कुछ दिनों बाद महिला एक बार फिर दरोगा के पास पहुंची, लेकिन इस बार वह पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी। महिला ने दरोगा से साथ अपनी बातचीत रिकॉर्ड कर ली। पीड़िता रिकॉर्ड की बातचीत के साथ बुधवार को SP के पास पहुंची। मामले में संज्ञान लेते हुए एसपी ने दरोगा के खिलाफ जांच के आदेश दिया है।

पुलिस के मुताबिक 12 फरवरी को महिला अपने एक रिश्तेदार से मिलने उनके घर गई थी। वहां से वापस लौटते हुए दो युवकों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया और महिला को अकेला पा कर दोनों ने बंदूक की नोक पर उसके साथ गैंगरेप किया।
Next Story