- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
परिजन शव घर पर ही रखकर अफसरों के आने की मांग करने लगे
प्रतापगढ़: पुत्र की हत्या के बाद स्कूल प्रबंधक के परिजनों ने शस्त्र लाइसेंस की मांग पर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजन शव घर पर ही रखकर अफसरों के आने की मांग करने लगे। दोपहर तक पूर्व विधायक के अलावा कोई जनप्रतिनिधि और प्रशासन का अधिकारी नहीं पहुंचा। सीओ और एसडीएम पट्टी पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। हालांकि उनके तीन घंटे तक समझाने पर भी परिजन नहीं माने तो दोनों अफसर लौट गए।
पट्टी थाना क्षेत्र के पहाड़ा मुरारपटी निवासी अपना दल नेता बांकेलाल पटेल का रमईपुर दिशिनी में जयपाली पटेल लघु माध्यमिक विद्यालय है। उनका बेटा सूरज (14) रविवार को उसी स्कूल में कोचिंग में पढ़ने जा रहा था कि स्कूल से पहले स्थित जंगल में कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर दी। सूरज का दोस्त हमलावर के हाथ में दांत काटकर भाग निकला था। सूरज के पिता ने सगे भाई विजय मिश्र और राजेंद्र मिश्र को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ ही घटना के समय साथ मौजूद सूरज के साथी को भी हिरासत में ले लिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद सूरज का शव घर पहुंचा तो परिजनों का रोना देख वहां मौजूद ग्रामीणों की भी आंखें भर आईं। सोमवार को परिजनों ने सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। दोपहर बाद तक न तो पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंचे ओर न ही सत्तादल से जुड़े जनप्रतिनिधि। पूर्व विधायक राम सिंह पटेल मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से बातकर न्याय का भरोसा दिलाया। करीब दो बजे एसडीएम पट्टी जेपी मिश्र और सीओ रमेशचंद पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।
रोहित जायसवाल