Archived

कासगंज : योगी सरकार के खिलाफ सपा का विरोध प्रदर्शन, देखिए- VIDEO

Arun Mishra
29 May 2017 2:32 PM GMT
x
Protests against Yogi Sarkar by Samajwadi party in kasganj
कासगंज : उत्तर प्रदेश में बिगडती कानून -व्यवस्था के मुद्दे पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन सौपकर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर कानून का राज कायम करने की मांग उठाई, साथ ही सपा जिलाध्यक्ष कंुवर देवेन्द्र सिंह यादव ने बडा बयान देते हुए कहाकि जितने भी हिन्दूवादी संगठन हैं जो भाजपा सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया है।

जिलाधिकारी कार्यालय पर यह विरोध प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश यादव जिन्दाबाद समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद के अलावा भाजपा पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही प्रदेश भर में हो रही लूट, डकैती, हत्याए, बलात्कार जैसे बड़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एक ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल को जिलाधिकारी आरपी सिंह के माध्यम भेजा। साथ ही कासगंज जिले के बड़ते अपराधों को भी खोला।

कंुवर देवेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि जिले के अपराध पर भी गौर किया जाए तो योगी सरकार के दो माह में 21 चोरी, 22हत्याए ,23 लूट, 22 बलात्कार, 84 मौतों के अलावा पांच रोड होल्डप की घटनाए हुई। जिन पर प्रदेश सरकार अंकुश लगाने में सक्षम नहीं है। भाजपा सरकार ने जितने भी हिन्दूवादी संगठन है उनको अपने कब्जे में ले लिया है, और उपद्रव मचा रहे हैं।

वहीं, कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन कर रही सपा नेत्री अशोका पांडेय ने कहा कि प्रदेश में राम राज्य की जगह रावण राज्य आ गया है। दो महा में दौ सौ से अधिक बलात्कार हो गए। बीते दिवस भी रामपुर में युवतियां उठा कर दुराचार कर रहे है। उन्होंने कहाकि हम जनता के साथ उनके साथ समाजवादी पार्टी अन्याय नहीं होने देंगे।
रिपोर्ट : आर्येन्द्र यादव
Next Story