Archived

राहुल बोले या तो पीड़ित जनता से मिलने दो, या गिरफ्तार कर जेल भेजो, प्रसाशन नहीं जाने की जिद पर अड़ा

राहुल बोले या तो पीड़ित जनता से मिलने दो, या गिरफ्तार कर जेल भेजो, प्रसाशन नहीं जाने की जिद पर अड़ा
x
Congress VP Rahul Gandhi in Saharanpur
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंच गए हैं। सरसावा के शाहजहांपुर के पास काफिला रोका गया है। इसके बाद राहुल कार से उतरकर कार्यकर्ताओं के साथ पैदल रवाना हुए। वह हरियाणा की ओर से साहरनपुर पहुंचे हैं।



राहुल गांधी को अथॉरिटी से इजाजत नहीं मिली है इसकेे बावजूद वह सहारनपुर पहुंचे हैं। हालांकि सहारनपुर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। राहुल गांधी के साथ राज बब्बर और गुलाम नबी आजाद भी हैं। सरसावा में राहुल गांधी ने लगाई पंचायत और कुछ पीड़ितों से भी मुलाकात की।



शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर एडीजी आदित्य मिश्रा ने सभी राजनीतिक पार्टियों से हिंसा वाले क्षेत्र से दूर रहने के लिए कहा था। मिश्रा ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, 'हम लोगों ने सभी राजनीतिक पार्टियों से कहा है कि वे लोग तबतक सहारनपुर ना जाएं जबतक हालात सामान्य ना हो जाएं।'



इससे पहले बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती सहारनपुर पहुंची थीं। राज्य सरकार ने घटना में मारे गए शख्स के परिवार को 15 लाख रुपए देने की बात कही थी। इस घटना के बाद योगी सरकार ने 174 सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट का तबादला किया था।
Next Story