Archived

लड़की ने सरेराह मांगी मदद, लेकिन उन तीनों ने कर डाला गेंग रेप, फिर जो हुआ वो

लड़की ने सरेराह मांगी मदद, लेकिन उन तीनों ने कर डाला गेंग रेप, फिर जो हुआ वो
x
युपी सरकार महिलाओ की सुरक्षा के लिए बड़े बड़े दावे भले कर रही हो लेकिन सहारनपुर में पंजाब की ​​17 वर्षीय युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म ने सरकार के सभी दावों की पोल खोल दी। सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पानी पीने के लिए उतरी लड़की के साथ गैंगरेप​ की घटना सामने आई है। शहर के ही तीन लड़को ने ​युवती को बहला फुसला कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो फरार हो गए है। पुलिस ने रात में ही युवती को मेडिकल के लिए भेज फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है


​आपको बता दें कि देर रात जिला​ फतेहगढ़​ से ये युवती अपने नाना नानी के साथ पंजाब से ​युपी​ के धामपुर जा रही थी।​ ​रात के​ करीब​ 2:30 ​बजे यह युवती पानी पीने के लिए सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उतरी थी।​ ​लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण ​युवती से गाड़ी छूट गई।​ ​गाड़ी छूटने पर एक लड़का बहला फुसलाकर बस में बैठाने के बहाने ​थाना जनकपुरी इलाके में ​अपने साथ ले ​गया जहां​​ अपने दो साथियों के साथ मिलकर तीनो लड़को ने बंधक बनाकर ​गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।​ ​शोर सराबा सुनने पर राहगीरों ने दरिंदो के चंगुल से युवती को छुड़ाया और पुलिस को इसकी सुचना दी। गैंगरेप की घटना की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ​राहगीरो की मदद से ​एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।​ जबकि दो ​आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस रात में युवती को मेडिकल के लिए भेज फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई। लड़की के माता पिता को फोन करके सूचना दे दी गई है।​ ​

शिव कुमार मिश्र

शिव कुमार मिश्र

    Next Story