Archived

योगी कहर का सबसे बड़ा असर: 72 घंटे कार्यवाही 27 लड़कियां बरामद! पढ़ें पूरी खबर

योगी कहर का सबसे बड़ा असर: 72 घंटे कार्यवाही 27 लड़कियां बरामद! पढ़ें पूरी खबर
x
पुलिस अधीक्षक की ओर से अल्टीमेटम मिलने के बाद शाहजहांपुर पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने ऐसी फुर्ती दिखायी कि रातों रात दर्जनों लापता लड़कियों को ढूंढ निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार महज 72 घंटों के अंदर 27 लड़कियों को ढूंढ निकाला गया और अन्य 12 अन्य की तलाश अभी जारी है। इस इलाके में पुलिसवालों के लिए 'करो या मरो' का सख्त मैसेज दिया गया है।

आपको बता दें कि जिले के पुलिस अधीक्षक ने इलाके के दर्जनों पुलिसवालों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गायब हुईं 39 लड़कियों के पेंडिंग पड़ी फाइल को निपटाने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों को सुलझाने के लिए पुलिसवालों पर पूरी छूट दी गई थी। उन्हें कहा गया था कि जल्द से जल्द इन लड़कियों को खोजकर इनके घरवालों तक पहुंचाया जाए।


अपना नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि बचाई गईं ज्यादातर लड़कियां नाबालिग हैं। इनमें से कई अपनी मर्जी से घर से भागी थीं और अपनी पसंद के लड़के से शादी रचाना चाहती थीं। जिन लड़कों के साथ ये भागीं थीं, उनके खिलाफ भी नाबालिग की किडनैपिंग का केस दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि शाहजहांपुर में काम में ढिलाई बरतने के कारण 8 सब इंस्पेक्टरों का पहले ही पुलिस लाइन्स में तबादला किया जा चुका है। यही नहीं समान रैंक के 24 अन्य को 48 घंटों के भीतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है।


Next Story