Archived

शिवपाल ने किया अखिलेश और बीजेपी को लेकर खुलासा

Kamlesh Kapar
18 April 2017 7:24 AM GMT
शिवपाल ने किया अखिलेश और बीजेपी को लेकर खुलासा
x
मैनपुरी : यूपी की सियासत में शिवपाल सिंह यादव के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। उनकी BJP से नजदीकियां बढ़ेंगी या वह नई पार्टी बनाएंगे या सपा में जाने की एक गुंजाइश बची हुई है, इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इस पर शिवपाल खुद भी सस्पेंस बनाए हुए हैं। बता दे कि मैनपुरी में शादी समारोह में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने सब की बात नहीं मानी इसलिए फेल हुए। वही शिवपाल ने कहा कि अखिलेश सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दें और मुलायम को अध्यक्ष बनाएं। बैठकर बात करें और पार्टी और परिवार एक हो।

बता दे कि इसके पहले समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव लगातार पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के फैसलों पर उंगली उठाते रहते हैं। एक कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव के महागठबंधन के फैसले को बेकार बताया था। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को किसी से भी गठबंधन करने की कोई जरूरत नहीं हैं। कांग्रेस के गठबंधन का हाल सब देख चुके हैं। कल इटावा में मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल सिंह यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की बातें को बेबुनियाद बताया। कहा वह समाजवादी पार्टी में ही हैं और आगे भी वह सपा में ही रहेंगे। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि भाजपा के खिलाफ देश में किसी भी गठबंधन को सपा समर्थन करेगी। अखिलेश यादव तो बसपा की मायावती के साथ गठबंधन को भी लेकर काफी सकारात्मक नजर आ रहे है।
Next Story