Archived

यूपी : ट्रैक्टर और टाटा मैजिक की जबरदस्त भिड़ंत, 1 की मौत 5 घायल

Arun Mishra
6 Jun 2017 2:25 PM GMT
यूपी : ट्रैक्टर और टाटा मैजिक की जबरदस्त भिड़ंत, 1 की मौत 5 घायल
x
घायलों में से एक महिला की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गयी जिसके बाद ..?
सहारनपुर : उत्तरप्रदेश के जनपद सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्रान्तर्गत गंगोह रोड पर स्थित गाँव पीर माजरा के पास ट्रैक्टर और टाटा मैजिक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमे टाटा मैजिक मे सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर थाना कुतुबशेर पुलिस, एसपी सिटी व सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।

तुरन्त 108 पर सूचना दी गयी और सभी घायलों को सहारनपुर के जिला चिकित्सालय में भिजवाया गया जहां उनको तुरंत चिकित्सा दी गयी। घायलों में से एक महिला की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गयी जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बाकी घायलो में से 3 बाकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया और बांकी 2 का इलाज सहारनपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है।

टाटा मैजिक सहारनपुर से सवारियां लेकर गगोह जा रही थी उसका एक ट्रैक्टर ट्राली जो कि बिजली के खम्बे लेकर जा रही थी उससे आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर होते ही टाटा मैजिक में सवार लोग उसकी चपेट में आ गए।
रिपोर्ट : राहुल पटेल
Next Story