Archived

जेवर गैंगरेप मामला : पड़ोसी को लेकर दुष्कर्म पीड़िता ने बदला बयान

Kamlesh Kapar
26 May 2017 8:12 AM GMT
जेवर गैंगरेप मामला : पड़ोसी को लेकर दुष्कर्म पीड़िता ने बदला बयान
x
victim change statement over neighbor in Jewar gang rape case
नोएडा : उत्तरप्रदेश के साथ पूरे देश को शर्मसार करने वाले जेवर हाई-वे गैंगरेप मामले में अब एक नया मोड़ सामने आई है, जिससे पुलिस जांच की दिशा बदल गई है। लूट और गैंगरेप मामले में एक पीड़िता अपने बयान से मुकर गई है। पीड़िता ने पड़ोसियों को बेगुनाह बताया है।

बता दे, कि गुरुवार शाम एक पीड़ित महिला ने अपने तीन पड़ोसयिों को घटना में शामिल होनें की बात बताया था। जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार रात को तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। वही शुक्रवार की सुबह महिला फिर मीडिया के सामने आई। उसने बताया कि उसने क्रोध में ऐसा बयान दिया था।

महिला के इस बयान के बाद कस्बे में चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि मामूली विवाद और मन मुटाव के कारण पड़ोसियों को फंसाने की कोशिश है। इस मामले में कस्बे के बुजुर्गों और महिलाओं के रिश्तेदारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूरी रात महिला को समझाया गया। उनसे निवेदन किया गया कि वह किसी निर्दोष को नहीं फंसाएं। इससे वास्तविक बदमाशा बच जाएंगे। साथ ही आपस में मनमुटाव बढ़ जाएगा। जिसके बाद महिलाओं ने नया बयान दिया है।

बुधवार देर रात जेवर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे पर रामनेर गांव के पास करीब 12.15 बजे एक परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने चार महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 376डी व 396 के तहत सामूहिक दुष्कर्म, हत्या व डकैती का मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story