Archived

यूपी पुलिस के कांस्टेबल द्वारा नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ का वीडियो हुआ वायरल, किया गया गिरफ्तार

Kamlesh Kapar
4 Jun 2017 12:04 PM GMT
यूपी पुलिस के कांस्टेबल द्वारा नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ का वीडियो हुआ वायरल, किया गया गिरफ्तार
x
video viral of tampering of minor girls by constable of UP police
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक कांस्टेबल द्वारा दो नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना मैनपुरी सदर कोतवाली इलाक़े की करहल गेट पुलिस चौकी की है। यहां दो बहनें अपने साथ छेड़छाड़ की घटना की शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंची थीं।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि कांस्टेबल एक चारपाई पर लेटा हुआ है और वह इनमें से एक लड़की को अश्लील तरह से छूता है। आरोपी कांस्टेबल पर बच्चों के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार से जुड़े पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। वही कांस्टेबल ईश्वरी प्रसाद ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की बात से इनकार किया है।


उसने कहा, मैंने उन्हें घर जाने के लिए कहा था और उस लड़की का हाथ छुआ था। मैंने उनके साथ छेड़छाड़ नहीं की थी। पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने कहा कि इस तरह के व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले पिछले हफ्ते ही रामपुर में दो महिलाओं के साथ 14 लोगों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का शर्मनाक वीडियो सामने आया था।

बता दे, कि मार्च में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर विपक्ष लगातार निशाना साधता रहा है। तमाम आलोचनाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों कहा था कि उन्हें विरासत में जंगल राज मिला था, लेकिन प्रदेश में जल्द ही कानून का राज स्थापित होगा।
Next Story