- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
मैनपुरी : थाने के सामने बदमाशों ने महिला को मारी गोली, मचा हड़कम्प
Arun Mishra
18 April 2017 6:40 AM GMT
x
मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में अपराध कम करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन फिर भी राज्य में अपराध कम होते दिख नहीं रहे हैं। यूपी के मैनपुरी से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
मैनपुरी में जमीन विवाद के आरोपियों ने पुलिस चौकी के अंदर घुसकर मारपीट की और एक महिला को गोली भी मार दी। चौकी के अंदर मारपीट होने के बाद जब महिला बाहर भागी तो वह महज 50 मीटर दूर ही पहुंची होगी कि चौकी के अंदर मौजूद बदमाशों ने उसे गोली मार दी। घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
वहीं इस घटना से गुस्साए लोगों ने चौकी के अंदर ही तोड़फोड़ की और मुख्य आरोपी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। पुलिस ने आरोपी की बंदूक जब्त कर ली है और फिलहाल उसे हिरासत में ले लिया है।
क्या है मामला ?
मैनपुरी के आगरा गेट थाने पर सोमवार की शाम एक महिला अनीसा अपने पुत्र साजिद थाने के सामने की ही एक जमीन विवाद के मुद्दे को लेकर पहुंची थी, उसके पीछे-पीछे आरोपी वसीम उर्फ कुन्नु अपनी मां और बहन के साथ पहुंचा था।
दोनों गुटों के बीच पुलिस चौकी के पास स्थित एक कीमती जमीन को लेकर लड़ाई हो रही थी। विवाद इतना बढ़ गया कि चौकी में ही हाथापाई भी हो गई। अनीसा ने अपने आप को बचाने के लिए घर की तरफ दौड़ लगा दी, वह महज 50 मीटर दूर ही पहुंच पाई थी कि आरोपी वसीम कुन्नु ने उसे चार गोलियां मार दी।
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह सारी वारदात पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों की नजरों के सामने ही हुई, लेकिन पुलिस कुछ कर नहीं सकी। घटना के बाद एसपी सुनील कुमार सक्सेना पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिसकर्मियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने बताया कि महिला को गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story