Archived

अस्पताल से बच्चा चुराने वाली महिला पहुंची जेल, सीसीटीवी से हुई थी पहचान

Arun Mishra
16 Jun 2017 1:01 PM GMT
अस्पताल से बच्चा चुराने वाली महिला पहुंची जेल, सीसीटीवी से हुई थी पहचान
x
लेकिन ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी। जिसके बाद एक नर्स के द्वारा सीसीटीवी की फुटेज देखकर उसको पहचान लिया गया और ..
हरियाणा की अम्बाला पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जिसने अम्बाला के मौलाना मेडिकल कालेज के प्रसूति विभाग से एक नवजात बच्चे को चुराया था।मौलाना मेडिकल कालेज में एक महिला रजनी ने 31 मई को एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन बच्चा कमजोर था जिस कारण उसे अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया। अगले दिन ही उस बच्चे को लेकर एक महिला फरार हो गयी।

जिसके बाद अस्पताल में हंगामा हो गया लेकिन ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी। जिसके बाद एक नर्स के द्वारा सीसी टीवी की फुटेज देखकर उसको पहचान लिया गया और उसी फुटेज के आधार पर उक्त महिला की खोज शुरू हो गयी।

बच्चा चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जो कि सहारनपुर के सरसावा की रहने वाली है। बच्चे को उठाने के बाद महिला पहले अपने ससुराल सरसावा पहुंची थी लेकिन उसके परिवार वालों ने बच्चे को रखने से मना कर दिया फिर महिला बच्चे को लेकर हरियाणा के जगाधरी अपने रिश्तेदार के पास पहुँच गयी। जहां से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला के कोई संतान नही है जिसके लिए उसने ऐसा काम किया। बच्चे को सही सलामत मिलने के बाद पुलिस ने उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।
रिपोर्ट : राहुल पटेल
Next Story