Archived

भाजपा एकमात्र पार्टी जो कि हिंदुत्व को कर रही बदनाम -ममता बनर्जी

Kamlesh Kapar
21 April 2017 11:21 AM GMT
भाजपा एकमात्र पार्टी जो कि हिंदुत्व को कर रही बदनाम -ममता बनर्जी
x
कलकत्ता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि यह देश की एकमात्र पार्टी है जो कि हिंदुत्व को बदनाम कर रही है। ममता ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है। हमारे लिए धर्म से बढ़कर मानवता का धर्म है, जिसका हम पालन कर रहे हैं।


ममता ने आगे कहा कि अब वक्त आ गया है कि सभी क्षेत्रीय पार्टियां एक साथ मिलकर एक मंच पर आएं, क्योंकि यह जरुरी हो गया है। ममता ने इन आरोपों को दरकिनार किया कि वो सभी धर्मो का सम्मान नहीं करती है। उन्होने कहा कि उनके लिए सभी धर्म समान हैऔर उन्हें अपने धर्म पर गर्व है। इसके साथ ही अन्य धर्मों पर भी गर्व है। दंगे करना किसी का भी धर्म नहीं है।
Next Story