Archived

बीजेपी ने दिया ममता को बढ़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी में शामिल

बीजेपी ने दिया ममता को बढ़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी में शामिल
x

त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस की प्रदेश कार्य समिति के 65 में से 16 सदस्यों समेत पार्टी के 400 कार्यकर्ता गुरुवार को भाजपा में शामिल हाे गए। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। चक्रवर्ती का कहना है कि उन्होंने बिना शर्त बीजेपी का दामन थामा है।


पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ही देश में एकमात्र ऐसा दल है, जिसने पिछड़े पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को अधिकतम महत्व दिया। मुझे पूरा भरोसा है कि बीजेपी प्रदेश से तृणमूल कांग्रेस का सफाया करेगी।


भाजपा को मजबूत बनाने की बात करते हुए चक्रवर्ती ने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं को भाजपा के झंडे के नीचे लाकर इस पार्टी को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने ने कहा, भाजपा 2018 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी और सत्तारूढ़ माकपा का भगवा लहर में सफाया हो जाएगा। इस टूट के बारे में पूछे जाने पर पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि पूर्वोत्तर के नेता हमेशा रंग बदलते रहे है। केंद्र में जिसकी सरकार रही है वे उसके रंग में रंग जाते है।

शिव कुमार मिश्र

शिव कुमार मिश्र

    Next Story