- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
बशीरहाट-दार्जिलिंग हिंसा पर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप!, जानिए क्या
Special Coverage News
8 July 2017 12:04 PM GMT
x
ममता बनर्जी ने बंगाल हिंसा के लिए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। ममता ने कहा कि राज्य में हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए केन्द्र सरकार ने कोई मदद नहीं की।
कलकत्ता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल हिंसा के लिए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। ममता ने कहा कि राज्य में हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए केन्द्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। उल्टे उनके मंत्री बंगाल में आकर हिसा को भड़का रहे हैं। ममता ने आरोप लगाया कि हिंसा के शुरुआती दिनों में ही उन्होंने केंद्र सरकार से CRPF बल की मांग की लेकिन केंद्र ने सहयोग नहीं किया।
इसके साथ ही ममता ने दार्जिलिंग के लोगों से शांति बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा, "मैं दार्जिलिंग से अपील करती हूं कि हिंसा का साथ न दें, शांति बनाए रखें।" ममता ने बशीरहाट और बदरुइया की घटना की न्यायिक जांच की बात कही है। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल तक ही नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि कश्मीर जल रहा है, एमपी में किसान मर रहे हैं लेकिन भाजपा की सरकारें वहां हिंसा रोकने में सक्षम नहीं हैं।
ममता ने कहा कि भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री पश्चिम बंगाल आकर हिंसा को भड़का रहे हैं। बता दें कि शनिवार को भाजपा के तीन सांसद ओमप्रकाश माथुर, मीनाक्षी लेखी और सत्यपाल सिंह बशीरहाट जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस-प्रशासन ने उन्हें जाने से रोक दिया। भारत-चीन के बीच सिक्किम विवाद के बीच ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग हिंसा पर कहा कि इसके पीछे विदेशी साजिश है। बावजूद इसके सरकार वहां मदद नहीं कर रही है। ममता ने कहा कि लोकतंत्र में बातचीत से ही मुद्दों का समाधान निकाला जाता है लेकिन उनसे पहले शांति बहाली जरूरी है। उन्होंने दार्जिलिंग के लोगों से शांति बहाली की अपील की है।
इस बीच केंद्र सरकार ने बीएसएफ की चार कंपनियां बशीरहाट भेजी हैं। इससे पहले चार अतिरिक्त कंपनियां पहले ही गृह मंत्रालय भेज चुका है। इधर, दार्जिलिंग में भी सुबह एक शख्स की हत्या के बाद फैली हिंसा को देखते हुए केंद्र ने सेना की दो टुकड़ी कुरसेंग और सोनंदा में बहाल की है। दार्जिलिंग से 15 किलोमीटर दूर शनिवार की सुबह सोनंदा इलाके में यशी भूटिया नाम के एक शख्स की लाश बरामद की गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने आधी रात में उसकी हत्या कर दी है। उसके बाद लोगों ने शव के साथ विरोध-मार्च निकाला। बता दें कि पिछले एक महीने से गोरखालैंड की मांग पर दार्जिलिंग में आंदोलन चल रहा है।
Special Coverage News
Next Story