लाइफ स्टाइल

सुनने में अक्षम लोगों के लिए खुशखबरी, अब इस ऐप की मदद से सुन पाएंगे

Special Coverage News
22 July 2017 7:11 AM GMT
सुनने में अक्षम लोगों के लिए खुशखबरी, अब इस ऐप की मदद से सुन पाएंगे
x

नई दिल्ली : जो लोग कम सुनते हैं, या फिर बिलकुल सुन नहीं पाते हैं, उनके लिए एक शानदार ऐप्लीकेशन लॉन्च हुई है। आजकल कम सुन पाना या बिलकुल भी ना सुन पाना ज्यादातर लोगों के लिए एक बड़ी समस्या है। एक सर्वे के अनुसार भारत में 40 में से 3 लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं।

सर्वे के अनुसार 68% लोगों को हियरिंग एड की जरुरत होती है लेकिन सिर्फ 3% लोगों को ही ये सुविधा मिल पाती है। जिसका प्रमुख कारण है हियरिंग एड को पहनने में होने वाली परेशानी और इसकी कीमत।

लेकिन अब सुनने में अक्षम लोगों को परेशान होने की जरुरत नहीं है। उनके लिए एक खुशखबरी है, ऐसे लोगों के लिए एक ऐप लांच हुई है। इस ऐप की मदद से अब सुनने में अक्षम लोग भी सुन पाएंगे। इस ऐप की हर जगह तारीफ हो रही है। जानिए इस ऐप की खासियत और ये ऐप कैसे काम करेगा।

दरअशल 'MObileEars' नाम की ऐप को बनाने वालों का दावा है कि इस ऐप से कम सुनने वाले लोगों को काफी मदद मिल सकती है। नॉर्वे की रिसर्च ऑर्गनाइजेशन SINTEF के अनुसार यह ऐप यूनीक स्पीच एम्प्लिफिकेशन टेक्नॉलजी को यूज करता है, जिससे सुनने वाले को सबकुछ एकदम साफ-साफ सुनाई देता है।

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत है की इस ऐप को बैकग्राउंड की आवाज और आस-पास मौजूद लोगों की संख्या से कुछ फर्क नहीं पड़ता है। जिससे सुनने वाले को सबकुछ साफ-साफ सुनाई देता है। लेकिन ये ऐप अभी फिलहाल iOS पर ही उपलब्ध है।

इस ऐप को बनाने वाली कंपनी ने अपने एक बयान में कहा, 'सुनने में अक्षम लोगों के लिए यह एक सुविधाजनक और बिलकुल फ्री ऐप है। इसकी मदद से लाखों कम सुन पाने वाले लोगों को मदद मिलेगी। इस ऐप की मदद से वन टू वन बातचीत के अलावा ग्रुप में चर्चा के दौरान भी लोगों को सुनने में मदद मिलेगी।'

उपलब्ध जानकारी के अनुसार इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। इस ऐप में यूजर्स को सिर्फ अपनी उम्र और जेंडर सेलेक्ट करना होता है जिसके बाद यह ऐप सेटिंग्स को अपने आप ऑप्टिमाइज कर लेता है। इस ऐप में यूजर्स को आवाज घटाने-बढ़ाने के साथ आवाज की एम्प्लिफिकेशन को भी सेट करने की सुविधा हैं।

Next Story