Archived

दिल थामकर देखें यह Video, जब 800 फीट की ऊंचाई पर रस्सी पे चला शख्स

Kamlesh Kapar
31 May 2017 6:16 AM GMT
दिल थामकर देखें यह Video, जब 800 फीट की ऊंचाई पर रस्सी पे चला शख्स
x
A person roped on a height of 800 feet
तुर्की : स्विट्जरलैंड के रहने वाले सैमुएल वोलेरी ने रस्सी पर चलने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सैमुएल ने 800 फीट की ऊंचाई पर दो वैली के बीच का सफर रस्सी पर चलकर पूरा किया है। उन्होंने यह कारनामा पूर्वी तुर्की के मलाटया पहाड़ी वाले इलाके में किया है। 32 वर्षीय वोलेरी ने यहां के मालट्या शहर में उन्होंने रस्सी के ऊपर दो कोनों के बीच चार हजार फीट की दूरी तय की जो अपनेआप में एक नया रिकॉर्ड है।

14 मई को वोलेरी ने यह रिकॉर्ड कायम किया, जिसमें तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई। इस हैरतअंगेज कारनामे को वोलेरी ने 74 मिनट में पूरा किया। वोलेरी ने अपने पहले ही प्रयास में सबसे लंबी 'स्लैकलाइन' का रिकॉर्ड बनाया। इतनी ऊंचाई पर भी वह बेहद आराम से संगीत सुनते रहे और रस्सी पर चहलकदमी करते रहे। वोलेरी ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए हर सप्ताह 10 से 15 घंटे स्लैकलाइन पर चलने और कई तरह के व्यायाम भी किए, ताकि उन्हें रस्सी पर चलने में दिक्कत न हो।

2016 में नाथन पॉलिन और डेनी मेनिस्क ने फ्रांस के पहाड़ी क्षेत्र के बीच 3,346 फीट की दूरी कर सबसे लंबी स्लैकलाइन का रिकॉर्ड बनाया था। स्लैकलाइन में दो कोनों के बीच रस्सियां बांध दी जाती है और बिना नीचे गिरे एक से दूसरे कोने तक पहुंचना होता है।

वोलेरी की 10 लोगों की टीम दो पहाड़ों के बीच रस्सी लगाने में जुटी थी। इस दौरान उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के चलते उन्हें रस्सियां बांधने में दो दिन लग गए। इस हैरतअंगेज सफर के दौरान सैमुएल बीच में रस्सी से फिसल भी गए, लेकिन हिम्मत नहीं हारे। वे दोबारा से रस्सी पर खड़े होकर अपने सफर को पूरा किया।
Next Story