Archived

जादू द‍िखाने के बहाने लड़की की इज्‍जत पर डाला हाथ, वीड‍ियो बना कर लोगों ने करवाया गिरफ्तार

Kamlesh Kapar
16 Jun 2017 11:56 AM GMT
जादू द‍िखाने के बहाने लड़की की इज्‍जत पर डाला हाथ, वीड‍ियो बना कर लोगों ने करवाया गिरफ्तार
x
magician who allegedly grope young womens breast to show his trick
चीन: हमने सड़क पर कई ऐसे जादूगरों को देखा है जो कि अपने नए-नए तरह के जादू दिखाकर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं और उन्हें प्रभावित भी करते हैं। जादूगर को देखकर दर्शक भी काफी रोमांचित हो जाते हैं और सोचते हैं जादूगर हमें लेकर कोई नया जादू दिखाए। जादूगर को देखकर लोग बहुत ही उत्तेजित हो जाते हैं और वे यह नहीं सोच पाते कि हो सकता है कहीं जादूगर आपके साथ ऐसी कोई हरकत न कर दे जिससे आपकी इज्जत को खतरा हो।

ऐसा ही कुछ चीन में देखने को मिला जहां पर एक जादूगर ने जादू दिखाने के बहाने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना का एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे यह जादूगर लड़कियों को जादू दिखाने के बहाने रोकता है और फिर एक सिक्का दिखाता। वह इस सिक्के को दिखाकर लड़कियो से कहता है कि वह इसे गायब करके उनकी ब्रा में से निकालकर दिखा सकता है। लड़कियों जब इसके लिए राजी हो जाती हैं तो वह लड़कियों के ब्रेस्ट पर गलत तरीके से हाथ फेरता। कई लड़कियां यह देखकर अचंभित हुईं लेकिन फिर भी उन्होंने जादूगर का हाथ अपनी ब्रेस्ट से नहीं हटाया।

यह मामला साउथ वेस्टर्न शिशुयान के शेंगडु का है। इस घटना का वीडियो यांग नाम के एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर डाला था और आरोपी जादूगर को पकड़ने वाले को करीब 9 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। इस आरोपी को शेंगडु के स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए पकड़ा और साथ ही इसका एक वीडियो भी बना लिया।

वही इसके बाद आरोपी ने एक वीडियो बनाया जिसमें वह अपनी इस घटिया करतूत के लिए लोगों से माफी मांगता हुआ दिखाई दे रहा है। आरोपी ने अपने वीडियो में कहा कि मैं उन सभी महिलाओं और उनके परिवार वालों से माफी मांगता हूं जिन्हें मेरी वजह से असुविधा हुई है। वहीं अभीतक किसी ने आरोपी को पकड़ने वाले इनाम के लिए दावा नहीं किया है।
Next Story