Archived

..जब घर में लगे एसी से शिकार करने निकला सांप, VIDEO देखकर कांप जाएंगे!

Arun Mishra
14 Jun 2017 8:26 AM GMT
..जब घर में लगे एसी से शिकार करने निकला सांप, VIDEO देखकर कांप जाएंगे!
x
इस वीडियो को उन लोगों ने शूट किया जिनके यहां एसी लगी थी..?

इस भीषण गर्मी से परेशान इंसान तो क्या जानवर भी ठंडी जगह ढूंढता है। खासकर अगर आपके घर में एसी है तो फिर आप घर से निकलकर बाहर जाने की सोच भी नहीं सकते। क्योंकि बिना एसी के रहना किसी के लिए संभंव नहीं है। लेकिन क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गर्मी से बचने के लिए सांप आपके एसी के अंदर बैठा है। शायद नहीं, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसे देखकर कुछ ऐसा ही लगता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हाल ही में वायरल हए वीडियो में एसी के पाइप की तरह दिखने वाली आकृति नजर आ रही है। शुरू में यह पाइप जैसा ही दिखाई देता है। लेकिन जब आगे बढ़ते हैं तो दिखाई देता है कि सांप ने अपने मुंह में अपना शिकार (चूहा) को दबाया हुआ है। धीरे-धीरे वह सांप शिकार को लेकर एसी के अंदर जाता है। इस वीडियो को उन लोगों ने शूट किया जिनके यहां एसी लगी थी।

आप भी देखें- VIDEO

Next Story