Archived

चिड़ियाघर कर्मचारी ने घड़ियाल के मुंह में डाला अपना सर, इसके बाद जो हुआ उसे देख सभी रह गए दंग, देखे वीडियो

Kamlesh Kapar
16 Jun 2017 10:15 AM GMT
चिड़ियाघर कर्मचारी ने घड़ियाल के मुंह में डाला अपना सर, इसके बाद जो हुआ उसे देख सभी रह गए दंग, देखे वीडियो
x
एक वीडियो सामने आया है जिसमें वहां मौजूद घड़ियाल एक कर्मचारी को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है
थाइलैंड: चिड़ियाघर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वहां मौजूद घड़ियाल एक कर्मचारी को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह मामला को सामुई के एक टूरिस्ट आईलैंड का है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकते है कि कैसे एक कर्मचारी चिड़ियाघर में पहुंचे कुछ पर्यटकों को घड़ियाल के साथ कुछ करतब करके दिखा रहा है। वह पहले तो घड़ियाल के खुले हुए मुंह में एक लकड़ी को कभी अंदर डालता है तो कभी बाहर निकालता है। ऐसा वह कई बार करता है। इसके बाद न जाने कर्मचारी के दिमाग में क्या चलता है कि वह घड़ियाल के मुंह में अपना सिर डाल देता है।

काफी देर तक तो घड़ियाल कुछ नहीं कहता लेकिन जब कर्मचारी ने उसके मुंह के अदंर से अपना सिर नहीं निकाला तो वह घड़ियाल ने अपना मुंह एक झटके से बंद कर देता है। घड़ियाल करीब 10 सेकेंड तक कर्मचारी का सिर अपने मुंह के अंदर रखता है। वहां मौजूद सभी लोगों को लगता है कि घड़ियाल कर्मचारी का सिर पूरी तरह से कूचलकर उसकी जान ले लेगा लेकिन ऐसा नहीं होता। कर्मचारी इस हमले के बाद इतनी जोर से चिल्लाता है कि घड़ियाल उसका सिर छोड़कर वापस से तलाब की तरफ भाग जाता है।

घड़ियाल द्वारा किए गए हमले में कर्मचारी को काफी चोंटे आई, जिसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिड़ियाघर के कर्मचारियों का यह रोज़ का काम है जब वे पर्यटकों को लकड़ी के द्वारा ऐसा करतब करके दिखाते हैं। आपको बता दें कि करतब दिखाने से पहले घायल हुए कर्मचारी ने अपना हाथ दिखाया था जिसमें से अंगुली गायब थी। उसने पर्यटकों को बताया था कि उसके ऊपर घड़ियाल ने हमला किया था जिसमें उसे अपनी अंगुली गंवानी पड़ी। इस वीडियो को अभीतक कई लोग देख चुके हैं।
Next Story