Archived

वीडियो: पुलिस ने रोका तो महिला बोली- बता दूंगी औकात, कहा चोर

Kamlesh Kapar
29 March 2017 9:42 AM GMT
वीडियो: पुलिस ने रोका तो महिला बोली- बता दूंगी औकात, कहा चोर
x
नई दिल्ली : आपने देखा होगा कि पुलिस द्वारा वक़्त पर एक्शन ना लेने की वजह से कितने हादसे होते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक अलग किस्म का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में पुलिस को अपनी ड्यूटी निभाने के लिए गालियां सुननी पड़ रही है। वीडियो में खुद को 'सुप्रीम कोर्ट के जज की बेटी' बताने वाली एक महिला दिल्ली पुलिस के एक जवान के साथ झगड़ रही है, उसे चोर बोल रही है।

विडियो के मुताबिक, पुलिस वाले ने महिला को नो पार्किंग ज़ोन में कार पार्क करने से मना किया था। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। वीडियो में महिला पुलिस जवान को कह रही है कि पुलिस का जवान पैसे के लिए ये पूरे ड्रामे रच रहा है। यहां तक की महिला पुलिस वाले को कह रही है कि, 'मैं तुम्हें तुम्हारी औकात दिखा दूंगी।

अगले पेज पर विडियो देखे:-
Next Story