Archived

आज की रात 5 रुपए का सिक्का आपको कर देगा मालामाल, जानें कैसे

Vikas Kumar
12 Aug 2017 8:45 AM GMT
आज की रात 5 रुपए का सिक्का आपको कर देगा मालामाल, जानें कैसे
x

नई दिल्ली : इन दिनों सोशल मीडिया पर 5 रूपए के एक सिक्के को लेकर एक खबर काफी वायरल हो रही है। कहा जा रहा है इस दिन 5 रूपए के सिक्के का एक उपाय आपको मालामाल बना सकता है। इस खगोलीय घटना का संबंध नक्षत्रों से भी होता है।

खबर में कहा गया है 12 अगस्त 2017 यानि आज रात नहीं होगी। आज 24 घंटे उजाला रहेगा यानि दिन और रात में एक जैसा ही उजाला रहेगा, आज अंधेरा ही नहीं होगा। यहां तक की पूरा अंतरिक्ष उजाले की रोशनी में जगमगाएगा। साथ साथ ये भी कहा जा रहा है ये 96 साल में ऐसा पहली बार होने वाला है।

वहीं आज के दिन 5 रूपए के सिक्के का एक उपाय करने से आप मालामाल बन सकते है। 5 रूपए के एक सिक्के के ऊपर सिंदूर से अपने नाम का पहला अक्षर लिख दें। फिर रात के समय उस सिक्के को अपनी छत पर लेकर जाएं और सिक्के को पानी की टंकी के ऊपर रख दें। अगर आपके पास पानी की टंकी नहीं है तो फिर सिक्के को छत पर ही रहने दें।

एक जरुरी बात सिक्का रखते वक्त ध्‍यान रखें कि जिस तरफ आपके नाम का पहला अक्षर लिखा हुआ है, वो हिस्सा आसमान की तरफ होना चाहिए। रात के उस उजाले को सिक्के पर पड़े रहने दें। यही उजाला आपकी किस्मत को भी चमकाएगा।

अगले दिन उस सिक्के को लाल कपड़े में लपेटकर अपने पर्स में रख लें। यह सिक्का कभी आपकी जेब खाली नहीं होने देगा। यही सिक्का आपकी जेब हमेशा भरता रहेगा।

जानिए इस खबर पर नासा की रिपोर्ट

Next Story