राष्ट्रीय

BJP की महिला सांसद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कहा 'मंदबुद्धि' - मचा बबाल!

Arun Mishra
22 Jun 2018 9:02 AM GMT
BJP की महिला सांसद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कहा मंदबुद्धि - मचा बबाल!
x
File photo of Rahul Gandhi
BJP नेता ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति 40 की ऊम्र के बात सीखना शुरू करता है तो उसे समझदार नहीं कहा जा सकता है।

नई दिल्ली : बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मंदबुद्धि कह दिया है। सरोज ने कहा कि राहुल सीखने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें समझदार नहीं कहा जा सकता। सरोज ने कहा राहुल जिस तरीके की बातें करते हैं उनपर काफी आश्चर्य होता है। सरोज ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि सीखने की भी एक ऊम्र होती है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति 40 की ऊम्र के बात सीखना शुरू करता है तो उसे समझदार नहीं कहा जा सकता है। ऐसे इंसान को केवल मंदबुद्धि ही कहा जा सकता है। हर बार राहुल गांधी के बयानों पर विपक्षी पार्टी चुटकियां लेते रहते हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम राहुल गाँधी ने OBC लोगों को संबोधित किया था।

यहां उन्होंने कोका कोला कंपनी के मालिक पहले अमेरिका में शिकंजी बेचते थे। पार्टी के ओबीसी कन्वेंशन में उन्होंने आगे कहा था कि मैक्डोनाल्ड के मालिक ढाबा चलाते थे जबकि फोर्ड, होंडा और मर्सेडिज जैसी वाहन कंपनियों के मालिक पहले मैकेनिक थे।

Next Story