राष्ट्रीय

ओडिशा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने छोड़ी पार्टी

Vikas Kumar
31 March 2018 10:28 AM GMT
ओडिशा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने छोड़ी पार्टी
x
ओडिशा में विपक्षी पार्टी कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। खबर है कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है।

ओडिशा : ओडिशा में विपक्षी पार्टी कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। खबर है कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष प्रसाद हरिचंदन को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

पार्टी छोड़ने वाले नेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर साहू, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव विक्रम कुमार पांडा और जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बी गंतायत शामिल हैं। बताया जा रहा है इस्तीफा देने वालों में बेहरमपुर नगर निगम के पांच पार्षद भी शामिल हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा, 'पिछले कुछ वर्ष से कांग्रेस में कोई अनुशासन नहीं है। पार्टी हाईकमान भी राज्य में पार्टी संगठन में कोई सुधार के मूड में नहीं है। 2009 से पार्टी ने हमारा कोई इस्तेमाल नहीं किया और हमारी अनदेखी की है। इसलिए मैने पार्टी छोड़ने का निर्णय किया।'

किसी पार्टी में शामिल होने को लेकर उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस से असंतुष्ट उनके साथ जुड़ेंगे जो धर्मनिरपेक्ष होगा और ओडिशा के हित में खडा होगा।' सूत्रों के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर साहू 'बीजू जनता दल' में शामिल हो सकते हैं। उनके साथ गंजम जिला कांग्रेस इकाई के 50 नेताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है।

सूत्रों का कहना है कि साहू के अलावा ओडिशा कांग्रेस कमेटी के महासचिव बिक्रम पंडा, गंजम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगबान गंतायत, बेहरामपुर नगर अध्यक्ष संजित साहू के साथ-साथ उनके कई समर्थकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

Next Story