- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय
राहुल गांधी ने शरद पवार से की मुलाक़ात, 'महागठबंधन' पर चर्चा तेज!
Arun Mishra
15 March 2018 12:07 PM GMT
x
माना जा रहा है कि बुधवार शाम शरद पवार के साथ राहुल गांधी की बैठक में एक बार फिर से 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी और पीएम मोदी के विजय रथ रोकने को लेकर बातचीत हुई।
नई दिल्ली : गोरखपुर-फूलपुर लोकसभा उप-चुनाव के नतीजों ने एक तरफ बीजेपी को सोचने पर मजबूर किया तो वहीं विपक्ष को एक बार फिर से तीसरे मोर्चे के गठन की दिशा में पहल करने का मौक़ा दे दिया है।
बुधवार शाम सपा-बसपा गठबंधन की जीत से उत्साहित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार से मुलाक़ात की है। माना जा रहा है कि इस बैठक में युनाइटेड फ्रंट की संभावनाओं पर बातचीत हुई।
बता दें कि पिछले महीने शरद पवार ने राहुल गांधी की तारीफ़ करते हुए कहा था कि वो देश के मुद्दों को तेज़ी से सीख और समझ रहे हैं।
इसी क्रम में मंगलवार शाम सोनिया गांधी ने 20 पार्टी नेताओं को डिनर पर बुलाया था। इस डिनर में करीब अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने शिरकत की है।
डिनर डिप्लोमेसी में एनसीपी नेता शरद पवार, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, जेडीए नेता उपेंद्र रेड्डी, आरएसपी नेता प्रेम चंदन, जेवीएम नेता बाबू लाल मरांडी, सीपीएम नेता मोहम्मद सलीम, सीपीआई नेता डी राजा, डीएमके से कनिमोझी, हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी, समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव , तारिक अनवर, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला, झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन, रालोद नेता अजित सिंह, बीएसपी से सतीश मिश्रा, जेवीएम से बाबूलाम मरांडी और आरएसपी से रामचंद शामिल हुए।
इस डिनर के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'इस डिनर में विपक्ष के नताओं को आपस में मुलाकात का मौका मिला, इस डिनर से इन नेताओं के बीच नजदीकियां बढ़ी है।'
राहुल ने आगे लिखा, इस डिनर के दौरान काफी राजनीतिक बातें हुईं लेकिन इससे महत्वपूर्ण यहां सकारात्म उर्जा, गर्मजोशी और सच्ची दोस्ती का लगाव देखने को मिला।
माना जा रहा है कि बुधवार शाम शरद पवार के साथ राहुल गांधी की बैठक में एक बार फिर से 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी और पीएम मोदी के विजय रथ रोकने को लेकर बातचीत हुई। साथ ही तीसरे मोर्चे के लिए कांग्रेस के नेतृत्व में सभी दलों को एक साथ लाने को लेकर भी चर्चा की गई।
Next Story