- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
पात्रा ने ओवैसी को बताया 'जिन्ना' तो ओवैसी बोले- 'अरे संबित बच्चा है बाप से है हमारा मुकाबला'
नई दिल्ली : आपातकाल के विरोध में बीजेपी पूरे देश में काला दिवस मना रही है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर पार्टी के नेता कांग्रेस को खूब कोस रहे हैं और आपातकाल के उन काले दिनों को याद कर रहे हैं। उधर, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी नेता संबित पात्रा में वाक-युद्ध छिड़ गया है जहां, पात्रा ने ओवैसी को 'जिन्ना' तो ओवैसी ने पात्रा को 'बच्चा' तक कह डाला है।
ओवैसी ने इमर्जेंसी समेत कई घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्हें धरती हिला देने वाली घटना बताया। उन्होंने कहा, 'किसी को इमर्जेंसी, महात्मा गांधी की हत्या, बाबरी मस्जिद विध्वंस, 1984 के सिख दंगे और गुजरात में 2002 में जो हुआ उसे भूलना नहीं चाहिए।'
इस पर बीजेपी नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा ने ओवैसी पर ही हमला बोलते हुए कहा कि आज के राजनीतिक संदर्भ में उन्हें यह कहने से गुरेज नहीं है कि ओवैसी 'नए जिन्ना' हैं। उन्होंने आरोप लगाया, 'मुस्लिमों को उकसाकर मुख्यधारा से तोड़ने की यह तरकीब खतरनाक है। वह रिपीट ऑफेंडर हैं।'
Arre Sambit baccha hai, bacchon ke baare mein nahin bolte. Bacchon ke baap se muqabla hai hamara. Jab bade baat karte hain to bacchon ko tayein-tayein nahin karna chahiye: Asaduddin Owaisi, AIMIM on Sambit Patra calling him 'neo Jinnah' pic.twitter.com/rZGyVVmWBY
— ANI (@ANI) June 26, 2018
पात्रा के इस बयान पर चुटकी लेते हुए ओवैसी ने कहा, 'अरे संबित बच्चा है, बच्चों के बारे में नहीं बोलते। बच्चों के बाप से मुकाबला है हमारा। जब बड़े बात करते हैं तो बच्चों को टांय-टांय नहीं करना चाहिए।' बता दें कि पीएम मोदी ने मुंबई में इमर्जेंसी के 43वीं बरसी पर आयोजित 'काला दिवस' के एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था।