राष्ट्रीय

'राहुल गांधी जल्द बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष'

Arun Mishra
14 Oct 2017 8:02 AM GMT
राहुल गांधी जल्द बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष
x
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इशारों में कहा कि उनके बेटे राहुल गांधी जल्द ही पार्टी के मुखिया की जिम्मेदारी संभालेंगे?
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक टीवी समाचार चैनल से इशारों में कहा कि उनके बेटे राहुल गांधी जल्द ही पार्टी के मुखिया की जिम्मेदारी संभालेंगे। सोनिया ने चैनल से कार्यक्रम पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पर लिखी किताब के तीसरे संस्करण के विमोचन से इतर यह बात कही। उन्होंने कहा, "आप यह काफी दिनों से पूछ रहे हैं और अब यह होने जा रहा है।"
राहुल गांधी इस महीने के अंत तक अपनी मां का स्थान ले सकते हैं। इस समय पार्टी राज्य अध्यक्षों, केंद्रीय समिति के सदस्यों को नियुक्त करने में लगी है। कांग्रेस में फैसले लेने वाली कार्यसमिति जल्द ही बैठक करेगी और नए अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव की तारीख पर चर्चा करेगी।
बता दें कि पिछले काफी समय से राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की चर्चा चल रही है। इस महीने राहुल अपनी मां सोनिया की जगह पार्टी अध्यक्ष बन सकते हैं।
Next Story