- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
देश के ये है 25 सर्वश्रेष्ठ सांसद, कई राज्यों का नहीं आया नंबर तो किसी मंत्री को भी नहीं मिली जगह, देखें सूची
लोक सभा में चुनाव जीत कर आये कुल 543 सांसद हैं. पिछले दिनों फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे ने संयुक्त रुप से बड़ा सर्वे कर 2017 के 25 श्रेष्ठ सांसदों का चयन किया. श्रेष्ठ सांसदों के चयन को सर्वे में कई पारामीटर थे. फेम इंडिया के एडिटर इन चीफ यू एस सांथालिया कहते हैं कि सर्वे में चौंकाने वाली कई बातें सामने आईं. यह पाया गया कि सर्वे के नतीजे में मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाले अनेक स्वनामधन्य नाम सतही कार्यों में शून्यता के कारण गायब हैं, तो फिर शीर्ष सांसदों में शामिल हुए कुछ ऐसे नाम थे, जो कहीं चर्चा में नहीं रहते हैं और कुछ रहते भी हैं तो नकारात्मक वजहों से.
फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने श्रेष्ठ सांसदों का चयन करने के लिए 25 केटेगरी बनाई थी, जिससे पता चल सके कि उनमें जनता के द्वारा दिए गए दायित्व के प्रति कितनी निष्ठा है. इसके बाद एशिया पोस्ट के एनालिस्ट ने 8 प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया, जिनमें सदन में उपस्थिति और बहस में भागीदारी, जनता के हित में प्रश्न उठाने, लोकतंत्र की मजबूती के लिए निजी विधेयक लाने, क्षेत्र की जनता के लिए सुलभता व मददगार, लोकप्रियता और छवि को प्रमुख माना गया. ध्यान रहे इस सर्वे में भारत सरकार के किसी भी मंत्री को शामिल नहीं किया गया था.
ये हैं देश के श्रेष्ठ 25 सांसद
- गुजरात के भाजपा सांसद डॉ. किरीट भाई सोलंकी
- बिहार के मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव
- झारखंड के गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे
- महाराष्ट्र की सांसद सुप्रिया सुले
- दिल्ली के सांसद उदित राज
- उत्तर प्रदेश से बांदा के सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा
- हरियाणा के युवा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा
- हिमाचल प्रदेश के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर
- राजस्थान के सांसद दुष्यंत चौटाला
- केरल के सांसद एनके प्रेमचंद्रन
- सांसद ओम बिड़ला
- राजस्थान के सांसद चंद्रप्रकाश जोशी
- उत्तर प्रदेश के सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल
- शिवसेना के सांसद अरविन्द सावंत
- ओड़िसा के सांसद रविन्द्र कुमार जेना
- महाराष्ट्र की सांसद पूनम महाजन
- उत्तर प्रदेश के वीरेंदर सिंह मस्त
- असाम के सांसद गौरव गोगोई
- उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के सांसद शरद त्रिपाठी
- भाजपा के सांसद सुधीर गुप्ता
- ओड़िसा के कलिकेश सिंहदेव
- तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगात राय
- शिरोमणि अकाली दल के प्रेम सिंह चंदूमाजरा
- हरियाणा के रमेश चंद्र कौशिक
- सांसद रोडमल नागर
किन किन क्षेत्रों में मिला ख़िताब
प्रभावशाली सांसद की केटेगरी में गुजरात के भाजपा सांसद डॉ. किरीट भाई सोलंकी ने अपना स्थान बनाया. बेजोड़ सांसद की केटेगरी में टॉप पर बिहार के मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव रहे. यहां जान लें कि बिहार से पप्पू अकेले सांसद हैं जो किसी भी केटेगरी में टॉप हुए हैं. सक्रिय सांसद की केटेगरी में निशिकांत दुबे ने जगह बनाई जो झारखंड के गोड्डा से चुनाव जीते हैं. नारी शक्ति केटेगरी में महाराष्ट्र की सुप्रिया सुले, सरोकार केटेगरी में दिल्ली के सांसद उदित राज, लगन केटेगरी में उत्तर प्रदेश से बांदा के सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा और इरादे केटेगरी में रोडमल नागर ने टॉप किया.
हौसला केटेगरी की बात करें, तो हरियाणा के युवा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने पहला स्थान पाया. चर्चित सांसदों की केटेगरी में हिमाचल प्रदेश के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर पहले स्थान पर रहे. विरासत केटेगरी में दुष्यंत चौटाला ने टॉप किया. मजबूत सांसद की केटेगरी में केरल के सांसद एनके प्रेमचंद्रन को पहला स्थान मिला. लोकप्रिय केटेगरी में ओम बिड़ला सबसे आगे रहे, कर्मयोद्धा केटेगरी में राजस्थान के सांसद चंद्रप्रकाश जोशी ने सबसे अधिक नंबर हासिल. जागरूक केटेगरी में उत्तर प्रदेश के सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल पहले पायदान पर पहुंचे. जज्बा केटेगरी में शिवसेना के सांसद अरविन्द सावंत ने टॉप किया. प्रयत्नशील केटेगरी में ओड़िसा के सांसद रविन्द्र कुमार जेना को सबसे अधिक अंक मिले.
युवा सांसदों की केटेगरी में टॉप पर महाराष्ट्र की सांसद पूनम महाजन रही. शख्सियत केटेगरी में उत्तर प्रदेश के वीरेंदर सिंह मस्त को पहला स्थान प्राप्त हुआ. उत्तराधिकार केटेगरी में नार्थ-ईस्ट के सांसद गौरव गोगोई टॉप पर रहे. उम्मीद केटेगरी में उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के सांसद शरद त्रिपाठी पहले स्थान पर पहुंचे. असरदार सांसद की केटेगरी में भाजपा के सांसद सुधीर गुप्ता को पहला स्थान हासिल हुआ. शानदार सांसद में ओड़िसा के कलिकेश सिंहदेव सबसे आगे आये. जननायक केटेगरी में तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगात राय की धमक बनी. संघर्षशील केटेगरी में शिरोमणि अकाली दल के प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने सबों को पीछे छोड़ा. इसी तरीके से कर्मठ सांसद की केटेगरी में हरियाणा के रमेश चंद्र कौशिक ने टॉप किया.