- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
किरण बेदी के इस ट्वीट से कटी बीजेपी की नाक, हो रही है सोशल मिडिया पर थू थू!
पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी का ट्विटर पर शेयर किया एक वीडियो चर्चा में है. इस वीडियो में एक बुज़ुर्ग महिला गुजराती गाने पर नाचती हुईं दिख रही हैं. किरण बेदी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखती हैं, ''97 साल की उम्र में दीपावली की स्पिरिट. ये नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी हैं, वो अपने घर पर दिवाली मना रही हैं. ''
किरण बेदी के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर कुछ लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ट्वीट पर रिप्लाई करने वालों का कहना है कि इस वीडियो में दिख रही बुज़ुर्ग महिला मोदी की मां नहीं हैं. किरण बेदी ने इस ट्वीट पर खिचाई के चार घंटे बाद सफाई पेश की. किरण ने लिखा, ''मुझे गलत पहचान बताई गई. लेकिन इस शक्तिशाली मां को मैं सलाम करती हूं. उम्मीद करती हूं कि मैं जब 96 साल की होऊंगी, तब मैं उनके जैसी हो पाऊंगी.''
इस वीडियो को अगर यू-ट्यूब पर सर्च करें तो ये बीते महीने में दो अलग चैनलों से अपलोड हुआ था.एक वीडियो 30 सितंबर और दूसरा तीन अक्टूबर को अपलोड हुआ था. इन वीडियो के कैप्शन में कहीं भी इस महिला के मोदी की मां होने का कैप्शन में ज़िक्र नहीं है.दूसरा किरण बेदी अपने ट्वीट में इस वीडियो के लिए इशा फाउंडेशन के सदगुरु शुक्रिया कहती हैं. लेकिन अगर किरण बेदी के मेंशन किए ट्विटर अकाउंट पर जाएं, तो वहां ये वीडियो नहीं मिलता है.
@sbala13 ट्विटर पर लिखते हैं, ''किरण बेदी जी, ये वीडियो तीन अक्टूबर से ट्विटर पर है.''एमपी शर्मा लिखते हैं, ''सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जहां अगर आप असली चीज़ नहीं देंगे तो आप फौरन पकड़े जाएंगे. ऐसे लोगों से सावधान रहिए, जो ज़िंदगी भर एक ही तस्वीर बेचते रहते हैं.''
कांग्रेस से जुड़े गौरव हीराबेन की तस्वीरों के साथ ट्विटर पर लिखते हैं, ''किरण बेदी ये बेहद ख़राब तरीका है. एक गर्वनर का ऐसा करना बुरा लग रहा है. पीएम का पीआर करने के लिए आप झूठ क्यों बोल रही हैं. ये महिला हीराबेन की तरह बिलकुल नहीं दिखती हैं.'' @BeVoterNotFan ने लिखा- ये देखो, इनको दिल्ली का मुख्यमंत्री बनना था.
राज मौली लिखते हैं, ''ये वीडियो नवरात्रों से शेयर की जा रही है. किरण बेदी ज़रा सोर्स चेक कीजिए.''
उत्पल पाठक लिखते हैं, ''ये ख़ूबसूरत वीडियो प्रेरणादायक है लेकिन ये मोदी की मां नहीं हैं.'' के चंद्रकुमार ने लिखा- ये मोदी की मां नहीं हैं, ज़रा चेक करके ट्वीट किया कीजिए.
हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो इस वीडियो को सही मानते हुए बुज़ुर्ग महिला को मोदी की मां मान रहे हैं.
राजदीप लिखते हैं, 'अब हमें मालूम चला कि मोदी को इतना ताक़त कहां से मिलती है. मोदी की मां प्रेरण देती हैं.'
मुरलीधरण ने लिखा- ये प्रशंसा योग्य है. 97 साल की उम्र में ऐसी स्पिरिट
साभार BBC