- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
सेना के जवानों ने उतरने नहीं दिया CM का हेलिकॉप्टर, हेलिपैड पर रख दिए दो ड्रम
देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सेना के जवानों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हेलीकॉप्टर को देहरादून के जीटीसी हेलिपैड पर उतारने से मना कर दिया।
बताया जा रहा है सेना के एक अधिकारी ने इसके लिए हेलिपैड पर दो ड्रम रख दिए। जिसके बाद मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने इसको लेकर सेना के सामने शिकायत दर्ज की है। सीएम ने भी मामले में नाराजगी जताई। कहा, जमीन सेना की निजी नहीं है, यह भारत देश की जमीन है।
दरअसल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हेलीकाप्टर से उत्तरकाशी जिले के सांवणी गांव में अग्निकांड पीड़ितों का हाल चाल जानने और मदद राशि देने जाना था। उन्हें उत्तरकाशी में जखोल के अस्थायी हैलीपैड में उतरना था। इसके लिए देहरादून कैंट स्थित जीटीसी हैलीपैड से मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर को प्रस्थान करना था।
मुख्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार सुबह दोपहर सवा 12 बजे जब मुख्यमंत्री की फ्लीट जीटीसी हैलीपैड पहुंची तो उस दौरान वहां पर एक सैन्य अधिकारी जो कि अपनी प्राइवेट गाड़ी पर सवार थे, उन्होंने रास्ता रोक दिया। इसके कारण मुख्यमंत्री को काफी देर तक इंतज़ार भी करना पड़ा।
इस दौरान सैन्य अधिकारी गाड़ी ना हटाने की जिद पर अड़ा रहा, उन्होंने कहा कि आप लोग ठीक नहीं हैं ये सेना का इलाका है। जब उन्हें बताया गया कि गाड़ी में मुख्यमंत्री हैं तब काफी अनमने ढंग से उन्होंने अपनी गाड़ी हटाई।
इसके बाद जब वहां पर सीएम का हेलिकॉप्टर लैंड होना था, तो सेना के कुछ अधिकारियों ने दो ड्रम हेलिपैड पर रख दिए। इससे हेलीकाप्टर की लैंडिंग में अवरोध पैदा हो गया। जिसके बाद हेलिकॉप्टर को दूसरी जगह लैंड कराया गया, हालांकि ये लैंडिंग करने में कोई परेशानी नहीं हुई।