Archived

इस महिला ने पुरुष बन दो युवतियों से रचाई शादी, सेक्‍स टॉय से बनती थी संबंध

Arun Mishra
15 Feb 2018 10:07 AM GMT
इस महिला ने पुरुष बन दो युवतियों से रचाई शादी, सेक्‍स टॉय से बनती थी संबंध
x
आरोपी लड़की ने दोनों महिलाओं के साथ वर्षों तक पति-पत्नी के संबंध भी निभाए पर सच्चाई फिर भी सामने नहीं आई..
देहरादून : उत्तराखंड में एक युवती ने पुरुष का स्वांग रचकर दो महिलाओं से शादी कर ली। आरोपी लड़की ने दोनों महिलाओं के साथ वर्षों तक पति-पत्नी के संबंध भी निभाए पर सच्चाई फिर भी सामने नहीं आई। यह राज तब खुला जब पति-पत्नी के बीच क्लेश की खाई गहराई और पुलिस ने कथित पति को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी महिला अंधेरे में शारीरिक संबंध बनाती थी और इस दौरान सेक्स टॉय का इस्तेमाल करती थी।
जानकारी के मुताबिक, 14 फरवरी 2014 को काठगोदाम निवासी एक महिला की शादी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर के रहने वाले कथित युवक कृष्णा सेन से हुई। दोनों हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर इलाके में किराये के मकान में रहने लगे। काठगोदाम पुलिस के अनुसार, वर्ष 2013 में कृष्णा सेन (26) ने फेसबुक पर लड़के की आईडी बनाकर काठगोदाम क्षेत्र निवासी एक युवती को प्रेम जाल में फांसा था।
विवाह के बाद ही दोनों में अनबन रहने लगी। आरोप है कि इसी दौरान कृष्णा ने कालाढूंगी तहसील में बल्ब की फैक्ट्री लगाने का झांसा देकर ससुरालियों से 8.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। इस बीच कृष्णा ने 29 अप्रैल 2016 को कालाढूंगी निवासी एक और छात्रा को झांसा देकर उससे शादी रचा ली। बाद में उसने दोनों कथित पत्नियों को धमकाकर तिकोनिया स्थित घर में साथ ही रख लिया।
इसके बाद छह अक्टूबर 2017 को पहली पत्नी ने अपने कथित पति पर रुपये ठगने के साथ ही पांच लाख रुपये दहेज मांगने, दूसरी शादी करने और विरोध करने पर धमकी देकर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से काठगोदाम थाना पुलिस आरोपी कथित पति को तलाश रही थी। बीती रात पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की सख्ती पर वह टूट गया। राज खोला तो सभी लोग आश्चर्य में पड़ गए।

Next Story