- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
बीजेपी ने चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के लिए हुए मतदान में तीनों पदों पर जीत हासिल की है. ये चुनाव आज ही हुए थे. निर्वाचन कार्यालय के प्रवक्ता ने मतगणना के बाद यहां बताया कि 27 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में देवेश मोदगिल ने मेयर के पद पर जीत हासिल की है.
जबकि गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने वरिष्ठ उप-महापौर और विनोद अग्रवाल ने उप-महापौर के पद पर जीत हासिल की है. मोदगिल चंडीगढ़ नगर निगम के 22वें मेयर होंगे.
मोदगिल को 22 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बाबला को पांच वोट मिले. ढिल्लों को कांग्रेस प्रत्याशी शीला फूल सिंह के छह वोटों के मुकाबले 21 वोट मिले. अग्रवाल को कांग्रेस प्रत्याशी रविंदर कौर के चार वोटों के मुकाबले 22 वोट मिले जबकि एक वोट अमान्य घोषित कर दिया गया.
चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी के 20, कांग्रेस के चार, शिरोमणि अकाली दल के एक उम्मीदवार हैं जबकि एक निर्दलीय और एक वोट बीजेपी की मौजूदा सांसद किरण खेर का है. नौ मनोनीत पार्षद इस साल वोट नहीं कर पाए क्योंकि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अगस्त 2017 को उनके वोट देने के अधिकार पर रोक लगा दी थी.
चुनावी दौड़ में अच्छा-खासा बहुमत होने के बावजूद बीजेपी को पार्टी के भीतर मतभेदों का सामना करना पड़ा जिसे सोमवार को सुलझा लिया गया. बीजेपी की बागी और निवर्तमान मेयर आशा कुमारी जायसवाल और रवि कांत शर्मा ने पहले निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दायर किया था लेकिन कल उन्होंने अपने नाम वापस ले लिए. मोदगिल को पूर्व बीजेपी सांसद सत्य पाल जैन का करीबी माना जाता है.