Archived

कभी भक्तों को लाखो में बेचता था सब्जियां, आज खुद उगा रहा है जेल में सब्जियां

आनंद शुक्ल
19 Sep 2017 7:08 AM GMT
कभी भक्तों को लाखो में बेचता था सब्जियां, आज खुद उगा रहा है जेल में सब्जियां
x
राम रहीम कभी अपने डेरा में सब्जियां उगाई तो नहीं होगी लेकिन आज बलात्कारी राम रहीम सुनारिया जेल में असल में सब्जियां उगा रहा है।

चंडीगढ़ : राम रहीम कभी अपने डेरा में सब्जियां उगाई तो नहीं होगी लेकिन आज बलात्कारी राम रहीम सुनारिया जेल में असल में सब्जियां उगा रहा है। डीजीपी जेल केपी सिंह ने बताया की जेल में राम रहीम सब्जियां उगाने का काम दिया गया है। वही आठ घंटे काम करने पर 20 रुपये पगार मिलती है. डीजीपी ने कहा कि राम रहीम बिलकुल पूरी तरह स्वस्थ है।

उन्होंने बताया कि पी.जी.आई. की मेडिकल टीम ने उनके स्वास्थ्य को लेकर सजग है। डीजीपी ने कहा कि राम रहीम ने 10 लोगो से मिलने के लिए इच्छा व्यक्त की है। और इसकी एक लिस्ट उसने जेल प्रशासन को सौपी है। साथ ही जेल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है। जेल में राम रहीम को दूसरे कैदियों जैसा ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

डेरा सच्चा सौदा की सब्जियां लाखों में बेचता था राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा का आरोपी राम रहीम कभी अपने भक्तों को लाखों में सब्जियां बेचा करता था। लेकिन आज राम रहीम को वही सब्जियां उगाने पर 20 रूपये मेहनतनामा दिया जा रहा है। और जेल में राम रहीम को सब्जी उगाने का असल एक्सपीरियंस मिलने लगा है। डेरे के अंदर बनी सब्जियों को सिर्फ हाथ लगाकर बलात्कारी बाबा उसके अमृत हो जाने का दावा करता था और उसके आडंबर को उसके भक्त मान भी लेते थे।


Next Story