Archived

गुजरात से पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस ने किया सबका सफाया, निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन

गुजरात से पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस ने किया सबका सफाया, निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन
x
पंजाब नगर निकाय चुनाव 2017 , पंजाब नगर निगम चुनाव परिणाम , कैप्टन अमरिंदर सिंह , पंजाब कांग्रेस , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस , नवजोत सिंह सिध्धू , गुजरात चुनाव , राहुल गांधी , सोनिया गांधी

लंबे समय से जीत का इंतजार कर रही कांग्रेस के लिए खुशखबरी गुजरात से पहले पंजाब से आई है। यहां पर नगर निगम चुनावों में पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। पंजाब में रविवार (17 दिसंबर) को ही अमृतसर, जालंधर और पटियाला नगर निगमों के लिए मतदान किए गए थे। 17 दिसंबर को ही शुरू हुई मतगणना में नतीजे कांग्रेस के पक्ष में रहे हैं।


अमृतसर नगर निगम की 85 सीटों में से कांग्रेस ने 69 पर जीत हासिल की है। बीजेपी को छह और अकाली दल को छह सीटों पर ही जीत मिली है। 32 म्युनिसिपल कमेटी के भी चुनाव हुए जिनमें से 31 पर कांग्रेस की जीत हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत को अपनी सरकार की नीतियों की जीत बताया है।


मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, 'चुनाव के नतीजे बहुत अच्छे रहे हैं। हमलोग काफी खुश हैं। आपको इससे अच्छे नतीजे नहीं मिल सकते। हमने तीनों निगमों में जीत हासिल की है।' जालंधर नगर निगम में कांग्रेस ने 66 वार्ड जीते हैं, जबकि बीजेपी को 8 और शिरोमणि अकाली दल को 4 वार्ड मिले हैं। जबकि निर्दलीय ने यहां 2 वार्ड पर जीत हासिल की है। अमृतसर नगर निगम में 85 वार्ड में कांग्रेस को 69 वार्ड मिला है। जबकि बीजेपी को 6, SAD को 6 और निर्दलीय ने 4 वार्डों पर जीत हासिल की है।



मुख्यमंत्री के गढ़ पटियाला में 60 सीटों में से 56 के रिजल्ट आ गये हैं। इसमें 56 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। इधर शिरोमणि अकाली दल ने निगम चुनावों में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक मशीनरी ने EVM कैप्चरिंग की है। SAD अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि ये इन चुनावों के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। आम आदमी पार्टी ने भी कई बूथों पर कैप्चरिंग के आरोप लगाये हैं।

Next Story