लाइफ स्टाइल

वडाली ब्रदर्स सूफी गायक प्यारे लाल का हार्टअटैक से निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

Arun Mishra
9 March 2018 5:43 AM GMT
वडाली ब्रदर्स सूफी गायक प्यारे लाल का हार्टअटैक से निधन, संगीत जगत में शोक की लहर
x
प्यारे लाल कुछ समय से बीमार चल रहे थे और कल उन्हें हार्टअटैक आ गया
दुनियाभर में अपनी सूफी गायकी का जादू बिखेरने वाली वडाली बर्दस की जोड़ी आज टूट गई।

नई दिल्ली : दुनियाभर में अपनी सूफी गायकी का जादू बिखेरने वाली वडाली बर्दस की जोड़ी आज टूट गई। पदमश्री पूर्णचंद वडाली के छोटे भाई प्यारे लाल वडाली का आज निधन हो गया। प्यारे लाल कुछ समय से बीमार चल रहे थे और कल उन्हें हार्टअटैक आ गया। उन्हें अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल दाखिल करवाया गय था, जहां आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने तू माने या ना माने दिलदारा समेत कई गीत इंडस्ट्री को दिए। प्यारे लाल वडाली के भतीजे लखविंदर वडाली ने उनके निधन की पुष्टि की है।



Next Story