Archived

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को हुआ स्वाइन फ्लू, अस्पताल में भर्ती

Arun Mishra
5 March 2018 7:18 AM GMT
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को हुआ स्वाइन फ्लू, अस्पताल में भर्ती
x
स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद राज्यपाल कल्याण सिंह को रात 11 बजे विशेष विमान से दिल्ली लाया गया।
जयपुर : राजस्थान में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। अब राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को भी स्वाइन फ्लू हो गया है। राज्यपाल कल्याण सिंह में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई है।

स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद राज्यपाल कल्याण सिंह को रात 11 बजे विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। राज्यपाल को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है। आपको बतादें कल्याण सिंह यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि एसएमएस अस्पताल की रिपोर्ट को सही माना जाए या दिल्ली के अपोलो अस्पताल की रिपोर्ट को। राजस्थान और दिल्ली के डॉक्टरों की टीम की स्वाइन फ़्लू पॉजिटिव व नेगेटिव रिपोर्ट्स को लेकर गफलत की स्थिति बनी रही। राज्यपाल की फिर से जांच कराई जाएगी।

बता दें कि स्वाइन फ्लू राजस्थान में गहरी जड़ें जमा चुका है। इसे उखाड़ फेंकने में सरकार नाकाम साबित हुई है। चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ खुद विधानसभा में स्वीकार कर चुके हैं कि पिछले 3 सालों में प्रदेश में स्वाइन फ्लू से 890 लोगों की मौत हो चुकी है।
Next Story