- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
x
गुरमीत राम रहीम की खासम खास माने जाने वाली हनीप्रीत की तलाश में जहां पुलिस नेपाल में डेरा डाले हुए है, वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस फोर्स ने हनीप्रीत के छिपे होने की ख़बर के बाद एक गर्ल्स स्कूल को घेर लिया. हनीप्रीत वहां मौजूद है या नहीं अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है.
पुलिस को गुप्त सूत्रों से ख़बर मिली कि श्रीगंगानगर जिले के गुरुसर मोडिया इलाके में मौजूद एक गर्ल्स स्कूल में हनीप्रीत के छिपे होने की ख़बर है. यह सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस की टीम राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर मौके पर पहुंच गई. तीन थानों का फोर्स वहां बुला लिया गया. पुलिस ने स्कूल को चारों तरफ से घेर रखा है.
अभी तक हनीप्रीत के वहां मौजूद होने की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. आपको बता दें कि गुरुसर मोडिया गुरमीत राम रहीम का गांव हैं, जहां डेरा सच्चा सौदा ही इस स्कूल का संचालन भी करता है.
ख़बर ये थी कि हिंदुस्तान से उड़कर हनीप्रीत नेपाल जा पहुंची है. पुख्ता सबूत भले ही न हों लेकिन तमाम सुराग यही गवाही दे रहे हैं. हनीप्रीत की तलाश में हिंदुस्तानी एजेंसियों के सिग्नल नेपाली एजेंसियों और मीडिया तक पहुंच गए हैं. इन्हीं सिग्नलों को टटोलते-टटोलते आजतक की टीम भी नेपाल के तमाम उन ठिकानों में दस्तक दे रही है, जहां से हनीप्रीत से नाम का कोई भी साया गुजरा हो. आजतक की ये तलाश अब नेपाल की हवाओं में भी तैर रही है.
सूत्रों के मुताबिक नेपाल पहुंची हनीप्रीत किसी एक जगह पर छिपकर नहीं बैठी. उसे अच्छे से पता है कि उसकी तलाश में नेपाली एजेंसियां भी जुट गई हैं. इसीलिए वो नेपाल में भी लगातार ठिकाने बदल रही है. आखिरी बार उसे पोखरा में देखा गया लेकिन सूत्रों के मुताबिक वो पोखरा में ही मगलिन, दमौली, दोखानी, धादिंग, कुंचा, बेसिहार, कुसमा और नोवाकोट के बीच यहां से वहां हो रही है. उसे विराटनगर और महेंद्रनगर में भी देखा गया.
चेहरे बदलने में माहिर हनीप्रीत को दबोचने के लिए भारतीय एजेंसियों ने नेपाल पुलिस को उसके तमाम हुलियों की तस्वीर तो भेज ही रखी है. यदि वो किसी गांव देहात में छुप कर बैठी हो तो उसकी खबर देने के लिए रेडियो पर भी एनाउंसमेंट हो रहा है. पोखरा के चौक चौराहों पर भी हनीप्रीत की स्याह शोहरत चस्पा हो गई है. भारतीय एजेसिंयो से मिले इनपुट की बिनाह पर नेपाली पुलिस और तमाम एजेंसियों चप्पे चप्पे पर उसे तलाश रही हैं.
Next Story