Archived

अब यहां निकाय उपचुनाव में भी कांग्रेस ने मारी बाजी, BJP को दी करारी शिकश्त

Vikas Kumar
8 March 2018 7:05 AM GMT
अब यहां निकाय उपचुनाव में भी कांग्रेस ने मारी बाजी, BJP को दी करारी शिकश्त
x
यहां स्थानीय निकाय उपचुनाव ने जनता के मूड ने इशारा कर दिया है। 7 मार्च को आए स्थानीय निकाय उप चुनाव के परिणाम ने साबित कर दिया है कि जनता बीजेपी के बदले कांग्रेस पर अपना भरोसा जता रही है।

जयपुर : राजस्थान में हाल ही में दो लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनावों में शानदार जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस ने निकाय उपचुनाव में भी बीजेपी को तगड़ा झटका दिया है।

बुधवार को घोषित पंचायती राज संस्थानों और स्थानीय निकाय उप चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने बाजी मारी है। कांग्रेस ने छह जिला परिषदों में से चार सीटों पर, 20 पंचायत समिति में से 12 सीटों और छह स्थानीय निकायों में से चार सीटों पर जीत हासिल की।

जहां पूर्वोत्तर में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है वहीं राजस्थान में हुए स्थानीय निकाय उपचुनाव ने यहां की जनता के मूड ने इशारा कर दिया है। 7 मार्च को आए स्थानीय निकाय उप चुनाव के परिणाम ने साबित कर दिया है कि वहां की जनता बीजेपी के बदले कांग्रेस पर अपना भरोसा जता रही है।

आपको बता दें कि यहां 21 जिलों में 6 मार्च को उपचुनाव हुए थे। पंचायती राज संस्थाओं की जिन 33 सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे, उनमें से कांग्रेस ने 20 जीत लिए हैं। वहीं जिला परिषद की छह सीटों के लिए हुए उपचुनाव हुए में कांग्रेस ने 4 सीटें जीत ली है।

चुनाव परिणाम के मुताबिक, जिला परिषद की कुल 6 सीटों में से कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की और BJP महज एक सीट जीतने में कामयाब रही। पंचायत समिति की 21 सीटों में से कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की और BJP के खाते में 8 सीटें आई, एक सीट अन्य के खाते में गई। वहीं नगर निकाय सदस्य की 6 सीटों में से कांग्रेस ने 4 सीटें जीतीं तो BJP को सिर्फ 2 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

गौरतलब है कि राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में राजस्‍थान के 21 जिलों में 6 मार्च को हुए उपचुनावों में वहां की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है और परिणाम में वसुंधरा राजे की सरकार को एक और झटका देते हुए कांग्रेस ने बाजी मार ली है।

Next Story