Archived

भाजपा विधायको को भूतो से नही, अब भूतपूर्व होने से लगा है डर

भाजपा विधायको को भूतो से नही, अब भूतपूर्व होने से लगा है डर
x

मो हफीज व्यूरो चीफ राजस्थान

राजस्थान की भाजपा सरकार में मंत्री बने विधायको को अभी से अपनी आगामी चुनावो में हार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैI इस कारण से भाजपा प्रदेश सरकार के मंत्री विधायको के द्वारा राज्य में एक नया भ्रम फैलाया जा रहा है कि राज्य की विधानसभा में भूतो का वास हैI राज्य के विधानसभा भवन में भूत प्रेत की आशंका के कारण भाजपा के माननीय मंत्री राजेंद्र राठौड ने तो रात 12 बजे बाद सदन चलाने से ही विधान सभा अध्यक्षों को मना कर दियाI


मंत्री राजेंद्र सिंह राठोड़ के अनुसार रात्रि 12 बजे बाद ही विधान सभा व अन्य स्थानों पर भूतप्रेत, निशाचर भ्रमण हेतु निकलते हैI शायद मंत्री नेतागण भूल जाते है कि दिन में माननीय कहलाने वाले कई महानुभाव रात के अँधेरे में निशाचर बने अनेक निंदनीय काम करते हैI इस भूत प्रेत की चर्चा को आज के इस आधुनिक युग में भाजपा के मंत्री विधायक खूब हवा दे रहे है I दरअसल भाजपा के शासन में प्रत्येक दिन एक नये घोटाले का खुलासा राज्य के अखबारों में हो रहा हैI चुनावी वर्ष में भाजपाइयों के रामनामी भृष्टाचार की चटनी चासनी में डूबे भृष्टाचार के पकवान प्रदेश की जनता को कही स्वादिष्ट व्यंजन की भांति ज्यादा ना अच्छे लग जाएI वैसे भी प्रदेश की जनता ने राज्य की दो लोक सभा सीट व एक विधानसभा सीट पर हुए उप चुनावो में भाजपा सरकार के मंत्रीयों को स्वदेशी पकोडे बनाने का काम सोप कर इनको चुनाव में हार का स्वाद चखा दिया हैI


देश में जुमले बाजी की राष्ट्रवादी मिसाईलो को जनता में खूब फैकने वाले जूमलाधीश के द्वारा देश के बेरोजगारो को राष्ट्रीय पकोड़ा रोजगार की सलाह देने के बाद जनता पकोड़े के स्वदेशी रोजगार में लगी है I पकोड़ा स्वरोजगार योजना में अब बाबा रामदेव का बेसन, अडानी का तेल और अम्बानी की गैस का स्तेमाल हो रहा हैI उप चुनाव में मिली करारी हार से भाजपा के सारे रामनामी, दशनामी, परनामी, अनामी, बहुनामी, शेषनामी भी अब बेचेन हो उठे हैI चार साल के शासन में निरंकुश भृष्टाचार करने के आरोपीयों को शायद बड़ी गलत फहमी रही थी कि हमारी सबसे बड़ी फेकू मिसाइल के स्वदेशी जुमलो के बल पर तथा महारानी की नयी वेशभूषा हमे चुनाव जिता देगीI कही जाट की बहु, कही गुर्जरों की समधिन तो कही राजपूतो की बेटी बनकर रचे गये स्वांग चुनावी वर्ष में भाजपाइयों को चुनावी वेतरणी पार करा देंगेI ये सब हथियार अब शायद प्रदेश की जनता को भरमाने में सफल नही होने वाले हैI


जब से देश की जनता में जुमले श्री और लूट के माल से प्रसन्न होने वाली भाजपा सरकार की देवी की असलियत खुली है, तब से अब बेचारे भाजपा के विधायको को दिन में भी भूत दिख रहे है I वैसे भी राज्य की राजनीती में नकारात्मक राजनीती के बल पर सत्ता का आनंद भोगने वाली भाजपा सरकार की देवी राज्य में चुनाव हारने के बाद सीधे लन्दन का रुख कर लेती है I सुना है सरकार के जाने के बाद अनेक भाजपा सरकार के वर्तमान मंत्री विधायक भूत बने राजधानी की सड़को पर मंडराते रहेंगे I राष्ट्रवाद की घुट्टी पीकर राजे रजवाडो के महलों में पलकर राजनीती के शिखर पर बैठने वाले राजे महाराजाओ को आज भी ईस्ट इण्डिया कंपनी सरकार की संगत बड़ी प्यारी लगती हैI तभी चुनाव हारने के बाद स्वदेशी काली चमड़ी वाले अंग्रेजो के चुनाव हारे हुए काले भूतपूर्व भूत बने नेताओ से मिलना किसी महारानी को कब शोभा देता हैI वर्तमान से भूतपूर्व बनने का डर भाजपा के विधायक मंत्रियों को रात को अब चेन से कहाँ सोने देता है I दारिया एनकाउंटर में जेल जाने वाले मंत्री जी को भी भूतपूर्व मंत्री बनने के बाद विपक्षी सरकार मे होने वाले अत्याचार अब तक याद हैI अपनी सरकार के समय में मंत्री पुत्र अपने विवेक से अपने भृष्ट बाप के मंत्री पद का दोहन करके खूब भृष्टाचार से अर्जित घन के बल पर अपने कुल का विकास कर रहे हैI


सुना है विवेक और विकास दोनों आपस में जुड़वाँ है जो राज्य के चिकित्सा मंत्री कालीचरण के चरणों के प्रताप से उनके ही घर में रह कर भृष्टाचार के अमरबेल की तरह खूब फूल रहे है I सरकारी फाईलो में चिकित्सा मंत्री के विवेकाधीन अधिकार का स्तेमाल विवेक करता है, इसके बदले में मिली घूस के बल पर सम्पूर्ण कुल का विकास कमीशन से मिले पैसो के बल पर होता है I वैसे राज्य की महारानी सत्ता की कुल देवी के अबतक के शासन में लूट के माल के नजराने और चढ़ावे को ही एक मात्र कारण मानकर सारे कलियुगी रामभक्त अपनी देवी को लूट के माल का भोग लगाकर प्रसन्न कर रहे है I राज्य में जनता को पिंडारी बनकर अपनी निर्मम लूट का शिकार बनाने वाले भृष्ट मंत्री जानते है कि सत्ता की कुल देवी की प्रसन्नता लूट के धन के चढ़ावे के बल पर ही मिलती है I रामनामी राष्ट्रवादी कर्मकांडी भाजपाइयों के द्वारा कुल देवी की प्रसन्नता के लिए शुभ मुहूर्त में ब्रह्मलीन होकर बगुला भगत बनकर जनता का धन लूटा जा रहा है I प्रदेश की जनता आज भाजपाइयों की लूट से त्राही माम, त्राहि माम ही कर रही है I शायद तीनो लोक की खबर लाने वाले नारद मुनि के चेले बने राज्य के पत्रकारों की कलम में अब वो स्याही नही रही जो किसी भृष्ट मंत्री के चेहरे पर भृष्टाचार की कालिख मलने का काम करे I


घोर कलियुग आ गया है राज्य में अब तो भृष्ट लुटेरे रामनामी धुन गाकर सदाचार के उपदेश दे रहे है I सम्पूर्ण राज्य में जय श्री राम बोलकर एक किलो का आठ सो ग्राम तोलने वाले भाजपा के मिलावट राम अपने अच्छे दिनों में अपने घर भर रहे है I राज्य में डेंगू, स्वाईन फ्लू की बीमारी भाजपा के रामनामी भृष्टाचार की तरहा दिन दूना रात चोगनी दर से बढ़ रही है I राज्य के मंत्री विधायक स्वाईन फ्लू की चपेट में आकर अपनी ही सरकार में रामनाम सत बोलकर परलोक सिधार रहे है I राज्य की विधानसभा में भी अब तो एक सदस्य स्वाईन फ्लू की बीमारी लेकर माननीय बने विधायको तक इस बीमारी के वायरस फैलाने में लगी है I इसे शायद परमात्मा की ही मर्जी माना जाए की माननीय बनकर गरीबो के निवालो पर डाका डालने वालो को भी अब भयभीत होना पड रहा है I भय का रूप चाहे भूत प्रेत के रूप में हो या फिर चुनावी हार के रूप में हो I कल तक जनता को कुछ नही समझने वाले भृष्टो को भी अब लगने लगा है कि उनका वैभव राजपाट जनता से भीख में मिले वोटो के बल पर ही चलता है I लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है जो किसी भी महारानी और मंत्री का घमंड, गुरुर एक बटन को विरोध में दबाकर ही उनकी हैसियत का उन्हें अहसास करा देती है I अपने शासन में मगरूर बने नेताओ को भी शायद आभास नही था कि उनके ताकतवर शासन मे उनके पेरो तले से जमीन इतनी कमजोर हो चुकी है I राज्य की जनता की सुनने वाला राज्य में अब तक कोई नही था I


भाजपा के मंत्री विधायको की भारी फ़ौज पर एक बिहारी सब पर भारी पड रहा है I क्या करें धर्म भक्त भाजपाइयों ने ही अपने ऊपर यह भजन गाकर एक बिहारी को शासन करने हेतु आमंत्रण दिया था I राधे राधे बोलो चले आयेंगे बिहारी, अब एक बिहारी बाबु ने सामंती रानी की कृपा से सम्पूर्ण राज्य के प्रशासन को ही ठेके पर उठा दिया I लोकतान्त्रिक शासन की अवधारणा शायद भाजपा के विधायको के लिए लाभदायक नही है इस कारण ही राज्य में सामंतशाही का बोलबाला है I सामंती महारानी के शासन में लूट के नजराने को ही शासन की कृपा मानकर सभी झूठे, लूट के नजराने से महारानी की कृपा प्राप्त कर रहे है I भृष्ट लुटेरो के द्वारा चरण वंदना करके महारानी की शुभ कृपा प्राप्त की जा रही है I


मसखरे भाट चारण बनकर खानदानी वंशावली का बखान करके आज भी लोकतंत्र में अपने कुल की आने वाली पीढ़ियों के लिए धन संचय कर रहे है I गरीब छात्रो के लिए समाज कल्याण विभाग के बेईमान रजाई गद्दों के साथ खाने में भी बेईमानी का समावेश करके अपने घर का कल्याण कर रहे है I तिलक छापा लगाये समाज कल्याण मंत्री चारो वेद पढ़कर चतुर्वेदी भले ही बना जाए पर उनके कर्मकांडी वाले धर्म कर्म में भी अब तो धर्म से ज्यादा अधर्म का समावेश हो चुका है I इनके विभाग में होने वाले भृष्टाचार पर कबीर दास की पंक्तियाँ याद आ जाती है "पोथी पढ़ के जग मुआ, पंडित भया ना कोई, ढाई अक्षर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होई I शायद तिलक छापा को धर्म का एंटीना मानकर उसे अपने शरीर पर धारण करने वाले समाज कल्याण मंत्री ने प्रेम का सन्देश सिरे से ही नही पढ़ा है I


यदि इनमे ज़रा सा भी गरीबो से प्रेम होता तो शायद गरीबो के सामाजिक कल्याण के लिए बने समाज कल्याण विभाग में घोटाले क्यों होते I राज्य की विधान सभा में हर दिन भृष्टाचार के हमाम में भाजपा के मंत्री अपने भृष्ट आचरण के कारण नंगे हो रहे है I राज्य के विधान सभा चुनाव इसी वर्ष में होने वाले है I विधान सभा में रंगे हाथो पकडे जाने वाले भाजपा के भृष्ट मंत्रियों का प्रचार प्रसार विधान सभा के सदन पटल से होना चुनावी वर्ष में शायद भाजपा सरकार को पसंद नही है I इसी कारण राज्य की विधान सभा में भूत प्रेत का मामला जान बुझकर उठाया गया है, ताकि सरकार विरोधी प्रचार प्रसार पर रोक लगे या फिर सदन का विषय ही बदल जाए I कुल मिलाकर विधान सभा में बैठे भूत प्रेतों का भी अब यही निष्कर्ष है कि आने वाले विधान सभा चुनावो में भाजपा के अधिकांश मंत्री विधायको का चुनाव हार कर भूत बनाना तय है I सरकार के धन पर परिवार सहित मौज करने वाले भाजपाई भूत और पूर्व बनने की चिंता में ही विधान सभा भवन में दिन में भूत देख रहे है शायद अपने कर्मो के कारण जनता का प्रकोप उन्हें अभी से दिख रहा है I

Next Story