Archived

साक्षी महाराज ने फिर दिया विवादित बयान, बोले-अश्लील हरकत करने वाले लड़के-लड़की को...

Vikas Kumar
21 Sep 2017 6:15 AM GMT
साक्षी महाराज ने फिर दिया विवादित बयान, बोले-अश्लील हरकत करने वाले लड़के-लड़की को...
x
File Photo
अपने विवादित बयान से अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा सड़क पर अश्लील हरकत करने वाले लड़के और लड़कियों को...

जयपुर : अपने विवादित बयान से अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। राजस्थान के भरतपुर में बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में श‍िरकत करने पहुंचे साक्षी महाराज की एकबार फिर जुबान फिसल गई।

साक्षी महाराज पार्क जाने वाले, बाइक-कार पर अश्लील हरकत करने वाले, सरेआम सड़क पर अश्लील हरकत करने वाले लड़के-लड़कियों पर एक्शन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे सार्वजनिक रूप से प्रेम का प्रदर्शन करने वाले जोड़ों को जेल में डाल देना चाहिए।

उनके अनुसार इससे रेप की वारदात को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा, चाहे मोटरसाइकिल हो, कार हो या पार्क हो जोड़ों को अश्लील हरकत करते हुए देखा जा सकता है। वे एकदूसरे का आलिंगन करते हैं जैसे लड़की लड़के को खा जाएगी या लड़का लड़की को खा जाएगा। सभी इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं।

साक्षी महाराज ने राजस्थान के भरतपुर के निजी कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, जब कोई बलात्कार की घटना हो जाती है तब पुलिस की वर्दी उतरती है और मीडिया भी घटना के पीछे लग जाती है। कुछ गलत होने से पहले ऐसे जोड़ों के खिलाफ कार्रवाई करना और उन्हें जेल में डालना सही होगा

Next Story