Archived

प्रधानमंत्री जी ओर कितने अख़लाक़, उमर, पहलु खान की बली चढ़ेगी नफरत की सियासत के लिए

मो हफीज
2 Dec 2017 7:47 AM GMT
प्रधानमंत्री जी ओर कितने अख़लाक़, उमर, पहलु खान की बली चढ़ेगी नफरत की सियासत के लिए
x

देश में आज हिंदुत्व, हिन्दू रक्षक, राष्ट्र भक्त, गो भक्त, राम भक्तो की सरकार चल रही हैI देश की आबादी का बहुसंख्यक भाग 80 प्रतिशत जनता भाजपा के राम राज में पूर्णतया कष्ट मुक्त होकर जीवन के चारो पहर आनंदित होकर गुजार रही हैI देश के उत्तर प्रदेश राज्य में एक प्रकांड विद्वान योगी जी शासन कर रहे है, जो अपनी सम्पूर्ण इच्छाओ को त्याग चुके हैI इस तपस्वी मानव महामानव योगी जी महाराज के मुख्यमंत्री काल में अब चारो और चेन की बंशी बज रही हैI


देश के प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी के सम्पूर्ण हिंदुत्व के प्रहरी दिन रात हिन्दुओ की सेवा जिस प्रकार भगवान् राम की सेवा लक्ष्मण ने की थी उसी प्रकार समर्पित भाब से कर रहे हैI बेचारे भाजपाई हिंदुत्व और हिन्दूजन की सेवा करने का कोई प्रतिफल नही लेते हैI मंत्री, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री नि:शुल्क कार्य करते हैI अभाव अभियोग से पीड़ित अपने बाल बच्चो की दरिद्रता को भूलकर हिन्दू हित के लिए अपना सम्पूर्ण तन मन धन समर्पित कर चुके हैI देश की जनता के खातो में 15 लाख रूपये जमा हो गये है, क्योकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् राम के मानने वाले कभी झूठ नही बोल सकतेI


अब नोटबंदी में मरने वाले देश के गरीब मजदूर किसानो के पुत्रों को सरकारी मुआवजे ने निर्धन से धनवान बना डाला हैI हिंदुत्व की रक्षक बनी भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री, विधायक, सांसद बेचारे दिन रात धर्म की ही खाते है, और इसी का ओढना बिछोना करके अपना जीवन जन सेवा में लगा रहे है I जी. एस. टी. देश में अब व्यापारियों के लिए धर्मरक्षक सरकार का वरदान है, जो सभी व्यापारियों को हिन्दू राष्ट्र के पवित्र प्रसाद का रस्वादन करा रही हैI सभी देश के व्यापारी जी. एस. टी. की अमर बेल का प्रसाद खाकर मोक्ष और मुक्ति की कामना के भय से निर्भय होकर अजर अमर हो गये है I चारो और धन वैभव की वर्षा हो रही है I देश के दलितों का भी ना चाहते हुए भाजपा के हिंदुत्व ने पूर्ण रूप से उद्धार कर दिया हैI देश में अत्याधुनिक अभूत पूर्व उन्नति हो गई है I अब कोई दलित सर पर मेला नही ढोता हैI सीवर लाइन के चेंबरों में अब दलितों की मोत नही होती, बल्कि वहां पर अत्याधुनिक तकनीक से यमराज की भेंट का पूरा साजो सामान नए रूप में तैयार हो चूका हैI सारे देश के मंदिरों में अब दलित जाति के लोग पूजा, अर्चना करने के लिए नही बल्कि पुजारी बनकर सेवा कर रहे हैI


अब सम्पूर्ण जनता की रातो रात भाजपा एक हिंदुत्व ने काया पलट कर दी हैI अब सम्पूर्ण दलित पुजारी बनकर मंदिरों में भगवानो की मूर्तियों के सामने भगवान को साक्षी मानकर स्वर्ण जातियों का चढ़ावा प्राप्त कर रहे है I इतने सारे काम करने से देश की 80 प्रतिशत हिन्दू जनता के संभी मनोरथ पूरे हो गये हैI देश की सभी समस्याओं की जड़ में मुस्लिम अल्प संख्यक आबादी के साथ मुस्लिम गुलामी के प्रतिक के रूप में लाल किला, ताजमहल जैसी खंडर कुरूप इमारतें बची है I जिन्हें भी अब धर्म और हिंदुत्व के अवतार पुरुष शीघ्र दूर करने में लगे हैI देश में अब नारी की सर्वत्र पूजा हो रही है, नारी के सम्मान में पूरी भाजपा उतर चुकी हैI नाश पीटे बलात्कारी अब देश में कही ढूंढे से भी दिखाई नही पड रहे हैI देश की बेटियां अब हवाई जहाज, उड़न खटोलो से बूढ़े माँ बाप को तीर्थाटन ले जा रही हैI


क्या गजब का विकास गुजरात में पैदा करके हिंदुत्ववादी सरकार ने सम्पूर्ण देश विदेश में उसकी प्रजाति के रक्त बीजो से देश दुनियां का गजब भला किया हैI विश्व के साथ हमारे देश के भक्तजन दिन रात इस विकास के दर्शन लाभ के लिए जय शाह के घर आँगन में जमा होकर कान्हा जन्म की बधाई की भांति बधाई गान गा रहे हैI यह हकीकत भले ही हमारी तरह देश के कई लोगो को ठीक नही लगे पर सच यही है कि अब हिंदुत्व के व्यापम घोटाले में विदेशी मरे हैI गोरखपुर में भारत की माताएं अपनी गोद में पलने वाले नो निहालो की अकाल मोत का नजारा सरकारी अस्पताल में देख चुकी है I इतने सब जतन करने के बाद भी भाजपा के राजनैतिक फायदे के लिए पैदा किये हिन्दूत्व को नफरत की आग जलाने के लिए शायद अब भी अख़लाक़, उमर, जुनैद, पहलु खान, नजीब के शरीर के इंधन की जरुरत पड रही हैI


राजस्थान राज्य के अलवर जिले में उमर की गोरक्षक गुंडों ने उसके साथी के साथ हत्या कर दीI राज्य की नपुसंक पुलिस मरने की बाद उमर के चरित्र का चीर हरण संधी दुष्प्रचार की रीती नीति अनुरूप कर रही है I सत्ता के हुक्म की गुलाम पुलिस कल भी थी आज भी हैI देश मे भाजपा के हिंदुत्व हिन्दू धर्म और सनातन धर्म दोनों में काफी विरोधा भाषी अंतर है I देश की जनता को आज संघ के चश्मे से भाजपा के फायदे के लिए उत्पन्न किये गये हिंदुत्व का दर्शन बोध कराया जा रहा है I देश की जनता की वर्तमान सभी समस्याओ के पीछे यही राजनैतिक लाभ का उपजा, खोखला धर्म जिम्मेवार हैI देश की बहु संख्यक जनता का शोषण करने एवं जनता को भ्रमित करके उनके वोटो का दोहन करने के लिए ही संघ भाजपा ने हिंदुत्व व् राजनैतिक प्रतीकात्मक रूप में भगवान राम को तैयार किया हैI दुनिया में दो ही जाति है और दो ही धर्म होते हैI


एक अमीर की जाति एक अमीर का धर्म होता हैI एक गरीब की जाति और गरीब का धर्म होता है गरीब की जाति उसका धर्म मजदूरी करना होता है गरीब हिन्दू मजदुर मजदूरी के बाद मुसलमान के सामने मजदूरी के लिए हाथ फैलाता हैI गरीब हिन्दू और मुसलमान दोनों का धर्म मजदूरी करने के बाद अपना व अपने परिवार का पेट भरता है I प्रधानमंत्री जी आपकी पार्टी के नेताओ की सियासी भूख शांत करने के लिए कितने घरो के चिराग बुझेंगे, कभी तो इसकी भी बात कर लीजिये ? आपकी सरकार के सामने आपके मुख्यमंत्री के भगवा शासन में अखलाख के घर में गोमांस की अफवाह से अखलाख को उन्मादी गोरक्षको की भीड़ पीट पीट कर मार डालती हैI


मृतक अखलाख का बेटा अपने बाप की मोत से बेखबर तब देश की रक्षा के लिए वायु सेना में देश सेवा कर रहा था I अख़लाक़ के कातिलो को आपकी पार्टी की योगी सरकार सरकारी नौकरी देकर देश के सामने कौनसा अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रही थी तब भी आप मौन रहे थे ? आपके मौन धारण करने को आपकी पार्टी के समर्थक गोरक्षक गुंडे आपकी स्वीकृति समझ बैठे हैI पहलु खान किसान के हत्यारों को मारने वालो को सजा देने के बजाए आपकी सरकार खुला छोड़ देती हैI आपकी पार्टी का एक विधायक पहलु खान के हत्यारों का सार्वजानिक रूप से सम्मान करने का भोंडा प्रदर्शन करता है, तब भी आपका मौन नही टूटताI ये ही कारण है आपकी जबान से निकले हुए शब्दे में अब कोई ताकत नही रहीI आप की आँखों के सामने गोवा राज्य में आपकी पार्टी गोमॉस परोसने का काम करती है और आपका ही मंत्री गोमास खाने वालो को पाकिस्तान, भेजने का तालिबानी फरमान जारी कर देता है I


आपकी सरकार का मंत्री किरण रिजुजू गो मांस खाने की सार्वजानिक रूप से स्वीकारोक्ती करता है और आपकी पार्टी के पाले हुए गोरक्षक गुंडे गुजरात के दलितों पर टूट पड़ते है I क्या अजब तमाशा देश में आपके भक्तजन आपके शासन में कर रहे है I आपकी सरकार गोरक्षक है और आपकी पार्टी के संगीत सोम विधायक बूचड खानों में बीफ मीट का निर्यातक लाइसेंस धारी बनकर बीफ के जिस्म का कारोबार कर रहा है I प्रधानमंत्री जी नैतिकता मर्यादा समाज में ऊपर बैठे लोगो के आचरण से नीचे की और चलकर आती है I आज भी गोरक्षक गुण्डा गर्दी को भाजपा की राज्य सरकारों द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है I


शायद कथनी और करनी के भेद के साथ दोहरे जीवन जीने के मापदंड का भेद अब आपका व आपकी पार्टी के नेताओ का जनता समझ रही है I आपकी घटती लोकप्रियता के रहस्य को आप भी बखूबी समझ रहे है I संघियों का ध्येय वाक्य रहा है कि व्यक्ति से बड़ा समाज और समाज से बड़ा राष्ट्र होता है I आपके और पार्टी के नेताओ की वाणी से निकले शब्द समाज देश को किस रास्ते पर ले जा रहे है इसका भान तो आपको होगा ही, आपके शासन में समाज राष्ट्रभक्ति के नाम पर आपने जीतने उपदेश पेले है उस पर 20 प्रतिशत भी अमल नही होता है I शायद आपके शासन में समाज, राष्ट्र, घर के बुजुर्गो से बड़े व्यक्तिगत अहम् हो चुके है, जिनका प्रभाव आपकी केंद्र सरकार से लेकर वसुंधरा की राज्य सरकार तक पर है I भृष्टाचार अर्कमन्यता के परिणाम स्वरुप राज्य में डॉक्टरो की हड़ताल हुई जिसके कारण 30 व्यक्ति अकाल मोत इलाज के अभाव में मर गये I


आपके भाजपा मंत्री कहते है कि जो आया है सो जाएगा परन्तु अख़लाक़, पहलु खान की भाँती तो कोई नही जाएगा I नजीब की मोत का गुमनाम रहस्य कोई भी परिवार अपने प्रियजन के लिए नही चाहेगा I शायद आपकी सत्ता की चाहत और आपकी भाजपा भक्ति आपके राजधर्म पर पूर्व की भाँती भारी पड रही है Iआपका मोन रहना समाज और राष्ट्र को किस ओर ले जाकर देश की भावी पीढ़ियों के लिए कैसे भारत का निर्माण कर रही है ? यह आपके साथ देश की जनता के लिए चिंतनीय प्रश्न है इनके समाधान भी जनता को आपसे चाहिए I


लेखक राजस्थान व्यूरो चीफ मो हफीज

Next Story