Archived

अभी अभी एम्बुलेंस में ऐसे आ रही थी भरभर कर लाशें, दिल दहलाने वाली तस्वीरें

अभी अभी एम्बुलेंस में ऐसे आ रही थी भरभर कर लाशें, दिल दहलाने वाली तस्वीरें
x
राजस्थान के सवाई माधोपुर में शनिवार को एक बस नदी में गिरने से 32 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं, बच्चे व पुरुष शामिल हैं। हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बस सवाईमाधोपुर से लालसोट जा रही थी। हादसा लालसोट-मेगा हाइवे पर हुआ।



जिला कलेक्टर केसी वर्मा ने बताया कि हादसा सुबह 7 बजे हुआ। एक प्राइवेट बस सवाईमाधोपुर से लालसोज जा रही है। बस लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर ट्रोले को ओवरटेक करने के प्रयास में पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। बस करीब 100 मीटर की ऊंचाई से गिरी।



मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शोक व्यक्त किया

इस घटना पर राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि दुब्बी बनास में हुए बस हादसे के दुखद समाचार से मन व्यथित हो उठा। अधिकारीयों से बात कर स्थिति की जानकारी ली एवं हादसे से प्रभावित लोगों को शीघ्रातिशीघ्र हर संभव सहायता उपलब्ध करने के निर्देश दिए।




पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने किया शोक व्यक्त
इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सवाईमाधोपुरमें एक यात्रियों से भरी बस के बनास नदी में गिर जाने के कारण 20 से अधिक लोगों की मृत्यु एवं कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद है, दुर्घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य तेज किये जाएं ताकि बसमें सवार सभी यात्री निकाले जा सकें। मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारजनों के साथ हैं ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें। बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को उचित उपचार मिले एवं वे शीघ्र स्वस्थ हों ऐसी कामना है।



हादसे का पता चलते ही आईजी आलोक वशिष्ठ, विधायक दीया कुमारी, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया मौके के लिए रवाना हो गए। पुलिस के अनुसार 12 मृतकों की पहचान हो गई है। इनके परिजनों से संपर्क हो गया है। मृतकों में एमपी व असम के भी लोग हैँ।

Next Story