Archived

*जानिये चैत्र नवरात्रि में मंगल कलश स्थापना शुभ मुहूर्त*

*जानिये चैत्र नवरात्रि में मंगल कलश स्थापना शुभ मुहूर्त*
x
चैत्र शुक्ल पक्ष 18 मार्च 2018 की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र का प्रारंभ हो रहा है।
(पंडित त्रियुगीनारायण मणि) चैत्र शुक्ल पक्ष 18 मार्च 2018 की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र का प्रारंभ हो रहा है। इस बार नवरात्रि रविवार को पड़ रही है। चैत्र नवरात्रि के आरंभ के दिन 18 मार्च से ही मां भगवती के 9 रूपों का पूजन-अर्चन शुरू होगा। इस बार 9 नहीं, बल्कि 8 दिन मिलेंगे। अबकी अष्टमी-नवमी साथ-साथ हैं। कई श्रद्धालु इन दिनों में अपने घर पर मंगल घटस्थापना करते हैं। अखंड ज्योति जलाते हैं। इस बार अष्टमी-नवमी एकसाथ व 8 दिन का नवरात्रि होने से 26 मार्च, सोमवार को पारणा होगा। चैत्र नवरात्रि में साधक लोगों के लिए अबकी बार 9 के बजाए 8 दिन तक साधना व मंत्रानुष्ठान का समय मिलने से पूर्ण जप-तप करके पूर्णाहुति भी पूर्ण विधि-विधान से उसी दिन होगी।
*दुर्गा पूजा की प्रमुख तिथियां...*
नवरात्रि दिन 1 प्रतिपदा, घटस्थापना : 18 मार्च 2018 (रविवार) : मां शैलपुत्री पूजा।
नवरात्रि दिन 2, द्वितीया : 19 मार्च 2018 (सोमवार) : मां ब्रह्मचारिणी पूजा।
नवरात्रि दिन 3, तृतीया : 20 मार्च 2018 (मंगलवार) : मां चन्द्रघंटा पूजा।
नवरात्रि दिन 4, चतुर्थी : 21 मार्च, 2018 (बुधवार) : मां कूष्मांडा पूजा।
नवरात्रि दिन 5, पंचमी : 22 मार्च 2018 (गुरुवार) : मां स्कंदमाता पूजा।
नवरात्रि दिन 6, षष्ठी : 23 मार्च 2018 (शुक्रवार) : मां कात्यायनी पूजा।
नवरात्रि दिन 7, सप्तमी : 24 मार्च 2018 (शनिवार) : मां कालरात्रि पूजा।
नवरात्रि दिन 8, अष्टमी : 25 मार्च 2018 (रविवार) : मां महागौरी।
नवरात्रि दिन 8, नवमी (रामनवमी) : 25 मार्च 2018 (रविवार) : मां सिद्धिदात्री।
नवरात्रि दिन 9, दशमी, नवरात्रि पारणा, 26 मार्च 2018 (सोमवार)।
आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि 2018 के मंगल कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त एव दीपज्योति प्रज्वलन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त ....
*शुभ मुहूर्त :*
प्रात: 9:30 से 12:30 तक
*अभिजीत मुहूर्त :* दोपहर 12:03 से 12:51 तक
*सायं काल का शुभ मुहूर्त :* 6:30 से 9:30 बजे तक
Next Story