धर्म-कर्म

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के इन बीज मंत्रों का करें जाप...

Shiv Kumar Mishra
17 Nov 2023 4:08 AM GMT
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के इन बीज मंत्रों का करें जाप...
x
Chant these beej mantras of Goddess Lakshmi on Friday

आज ‘शुक्रवार’ का दिन देवी लक्ष्मी जी को बेहद प्रिय है। इस दिन ख़ास तौर से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। विष्णुप्रिया लक्ष्मी मां को धन-वैभव की देवी कहा जाता है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा आदि करने से वे बहुत जल्द प्रसन्न हो जाती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाती हैं। धार्मिक मान्यता है कि नियमित रूप से जो शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी के व्रत रखता है, उसे जीवन भर धन-संबंधी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। माना जाता है कि शुक्रवार के दिन अगर मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप किया जाए, तो मां बहुत जल्द प्रसन्न होती हैं, और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। मां लक्ष्मी को इन मंत्रों से करें प्रसन्न:-

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।

धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी का आर्शीवाद पाने के लिए बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। कहते हैं बीज मंत्र का जाप सदैव कमल गट्टे की माला से ही किया जाता है।

2. श्री लक्ष्मी महामंत्र

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

यह मां लक्ष्मी का महामंत्र है। यह मंत्र धन, सौभाग्य, ऐश्वर्य और यश आदि देने वाला मंत्र है। इस मंत्र का जाप शुक्रवार के दिन करना चाहिए। कहते हैं कि तिल का दीपक जला कर 108 बार इस मंत्र का जाप करने से धन, सौभाग्य आदि की प्राप्ति होती है।

3. आर्थिक तंगी दूर करने का मंत्र

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। ।

मान्यता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की उपासना करने से क़र्ज़ और आर्थिक तंगी जैसी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इस मंत्र का जाप आर्थिक तंगी दूर करने में कारगर है।

4. सुख-समृद्धि के लिए मंत्र

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।

सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही, शुक्रवार के दिन इत्र और सुगंधित पदार्थ मां को अर्पित करें। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

5. सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मंत्र

श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

मान्यता है कि सभी मनोकामनाओं की पूर्ती के लिए ऊपर लिखे मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही मां को कमल या गुलाबी रंग के फूल अर्पित करने चाहिएं। कहते हैं इससे सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Next Story