धर्म-कर्म

भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय...

Arun Mishra
19 Nov 2023 3:28 AM GMT
भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय...
x
सूर्य को प्रतिदिन जल देने से जातक को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं। साथ ही स्वास्थ्य - लाभ भी प्राप्त होते हैं।

पौराणिक ग्रंथों में सूर्य के अर्घ्य दान का विशेष महत्व बताया गया है। प्रतिदिन आपको सुबह के समय तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल फूल और अक्षत डालकर प्रसन्न मन से भगवान सूर्य के मंत्र का जाप करते हुए उन्हें अर्घ्य देना चाहिए।

यह मनुष्य के जीवन में मान-सम्मान, पिता-पुत्र और सफलता का कारक माना गया है। ज्योतिष के अनुसार सूर्यदेव हर माह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस तरह से बारह राशियों में सूर्य एक वर्ष में अपना चक्र पूर्ण करते हैं। सूर्य को आरोग्यता का देवता माना गया है। सूर्य के प्रकाश से ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। सूर्य को प्रतिदिन जल देने से जातक को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं। साथ ही स्वास्थ्य - लाभ भी प्राप्त होते हैं।

भगवान सूर्य को खुश करने के उपाय:

-सूर्य भगवान को प्रसन्न करने और कुंडली में सूर्य को मज़बूत करने के लिए उन्हें जल अर्पित करें। जो लोग रोज़ाना नियम से या हर रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं उनके जीवन से दरिद्रता भाग जाती है।

-रविवार को जल में थोड़ा गुड़ मिलाकर उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करना अच्छा माना जाता है।

- रविवार के दिन आदित्यह्रदय स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ होता है। इस पाठ को करने से सभी तरह के कष्ट और रोगों से छुटकारा मिल जाता है। उगते हुए सूर्य के सामने आदित्यह्रदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

-अगर आपके काम में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं तो लाल या सफ़ेद कमल के पुष्प को सूर्यदेव की पूजा में इस्तेमाल करें, लाभ मिल सकता है।

-कुंडली में सूर्य को मज़बूत करने के लिए रविवार के दिन व्रत करना अच्छा माना जाता है। इससे जातक के मान - सम्मान में वृद्धि हाती है, साथ ही कार्यों में भी सफलता प्राप्त होती है।

Arun Mishra

Arun Mishra

    Next Story