Archived

इस गुफा में आज भी मौजूद है 'रावण का शव', नहीं हुआ था अंतिम संस्कार

Vikas Kumar
29 Sep 2017 12:00 PM GMT
इस गुफा में आज भी मौजूद है रावण का शव, नहीं हुआ था अंतिम संस्कार
x
इस पहाड़ में एक गुफा है और इस गुफा के अंदर आज भी रावण का शव मौजूद है। नहीं हुआ था अंतिम संस्कार, तस्वीरों में देखें लंकाधिपति रावण का कंकाल...

नई दिल्ली : आज भी रामायण से जुड़े कई ऐतिहासिक स्थल श्रीलंका में मौजूद हैं, जो बीते हुए रामायण काल के इतिहास की गवाही देते हैं। वहीँ एक रिसर्च के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि एक पहाड़ के नीचे गुफा में आज भी रावण का शव मौजूद है। कहा ये भी जा रहा है की रावण के वध के बाद विभीषण ने रावण के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया था।

एक रिसर्च में श्रीलंका में 50 ऐसे स्थल खोजने का दावा किया गया है जिनका संबंध रामायण काल से है। इसी शोध में दावा किया गया है कि एक पहाड़ी में बनी गुफा में आज भी रावण का शव सुरक्षित रखा है। जोकि श्रीलंका रैगला के जंगलों के बीच मौजूद है। श्रीलंका का इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर और वहां के पर्यटन मंत्रालय ने मिलकर ये खोज की थी।

पूरे देश में रामलीला का दौर शुरू हो चुका है। मान्यता है कि नवरात्र के दसवें दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था, इसलिए इस विजयदशमी मनाई जाती है। और इसके ठीक 20 दिन बाद भगवान राम अयोध्या लौटे थे तब दीवाली मनाई गई थी।

लेकिन रावण के शव का क्या हुआ था यह अब रहस्य बन गया है। बाल्मीक रामायण में तो कहा गया है कि रावण की मौत के बाद विभाषण लंका का राजा बना और फिर राजा बनने के बाद अपने सभी परिजनों का अंतिम संस्कार आदि कराया था। लेकिन अब जो रिसर्च सामने आई है वह कुछ अलग है।

रिसर्च में दावा किया जा रहा है कि यहां रावण की एक गुफा है, जहां उसने तपस्या की थी। उसी गुफा में आज भी रावण का शव सुरक्षित रखा हुआ है। श्रीलंका के रैगला के इलाके में रावण की यह गुफा 8 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

भगवान श्रीराम और लंकाधिपति रावण के बीच युद्ध हुआ और राम के हाथों रावण का वध हुआ था। इसके बारे में तो सभी जानते है। आप ये भी जानते होंगे की रावण के अंतिम संस्कार के लिए उसके शव को रावण के भाई विभिषण को सौंपा गया था। लेकिन विभिषण को रावण का शव सौंपने के बाद रावण का अंतिम संस्कार हुआ था या नहीं इस बात को शायद कोई नहीं जानता है।

अगले पेज पर देखें सोने से लदा लंकाधिपति रावण का कंकाल

Next Story